Agrico summer camp: जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसो का समर कैंप कल से

Updated:
विज्ञापन
Agrico summer camp: जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसो का समर कैंप कल से

जमशेदपुर. जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन की ओर से एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 9-25 मई तक समर कैंप का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन की ओर से एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 9-25 मई तक समर कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसमें 4-12 आयु वर्ग तक के बच्चे हिस्सा लेंगे. इस कैंप में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को किट व रिफ्रेशमेंट प्रदान किया जायेगा. समर कैंप में फुटबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, योगा, जुंबा, बॉक्सिंग, वॉकिंग व बच्चों के लिये फन गेम्स का आयोजन होगा. 40 प्रशिक्षित कोच कैंप के दौरान बच्चों को प्रशिक्षण देंगे. कैंप का उद्घाटन शनिवार सुबह साढ़े सात बजे से होगा. उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू, विशिष्ट अतिथि एसडीओ अर्णव कुमार मिश्रा, अभिषेक अग्रवाल व अचिंतम गुप्ता होंगे. उक्त जानकारी जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के सचिव जे बेहरा ने दी.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola