हिमांशु सिंह हत्याकांड: पुलिस कोर्ट में करती रही इंतजार, सरेंडर करने राहुल दुबे पहुंच गया बिष्टुपुर थाना

Updated:
विज्ञापन

सरेंडर करने पहुंचा राहुल दुबे

हिमांशु सिंह हत्याकांड में वांछित कदमा निवासी राहुल दुबे ने पुलिस को चौंकाते हुए कोर्ट परिसर के बजाय सीधे बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Himanshu Singh Murder: बिष्टुपुर डीडी बार के पास आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में वांछित कदमा निवासी राहुल दुबे की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को भारी संख्या में पुलिस कोर्ट परिसर में मौजूद थी. वर्दी के अलावा सादे लिवास में भी पुलिस कोर्ट परिसर में घूम रही थी. लेकिन इसी बीच करीब एक बजे राहुल दुबे बिष्टुपुर थाना के गेट पर पहुंचा. गेट पर पहुंचने के बाद वह दोनों हाथ ऊपर कर बिष्टुपुर थाना के अंदर गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. राहुल दुबे द्वारा बिष्टुपुर थाना में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का वीडियो कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया. इधर, राहुल दुबे के बिष्टुपुर थाना में आत्मसमर्पण करने की सूचना मिलने पर कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस अधिकारी आनन-फानन में बिष्टुपुर थाना पहुंचे. जहां राहुल दुबे से पूछताछ शुरू की गयी. 

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना के समय मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के साथ था राहुल 

पुलिस के अनुसार डीडी बार में जिस वक्त हिमांशु सिंह व उसके साथी का विश्वनाथ मंडल व उसके साथियों के साथ विवाद हुआ था, उस वक्त राहुल दुबे भी वहां मौजूद था. राहुल दुबे हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के साथ बार में आया था. विवाद होने के बाद राहुल दुबे ने ही फोन कर घटना की जानकारी नीरज सिंह को दी थी. इस दौरान वह लगातार नीरज सिंह के संपर्क में था. हिमांशु सिंह की हत्या के बाद से राहुल दुबे फरार था. पुलिस ने उसकी तलाश में कदमा स्थित उसके घर समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला. 

रिमांड पर लेकर नीरज सिंह व बोदरा से पुलिस ने शुरू की पूछताछ 

हिमांशु सिंह हत्या मामले में गिरफ्तार डीडी बार के संचालक नीरज सिंह व हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा को पुलिस ने 72 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुक्रवार को घाघीडीह जेल से दोनों को बिष्टुपुर थाना लाया गया, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: जंगल में बैठकर फर्जी APK से करते थे ठगी, गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट ट्रेंड टीचरों को मिलेगा समान वरीयता और अपग्रेड वेतन का लाभ, झारखंड हाईकोर्ट का आदेश



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola