दुर्गापूजा-छठ पर घर जाना होगा मुश्किल! टाटानगर की ट्रेनों में 100 पार वेटिंग, कई में ‘नो रूम’
सांकेतिक तस्वीर
जमशेदपुर से दुर्गापूजा, दिवाली और छठ महापर्व के लिए ट्रेनों में मारामारी शुरू हो गई है. टाटानगर से खुलने और गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में अक्टूबर की टिकटों के लिए वेटिंग लिस्ट 100 के पार हो चुकी है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कई ट्रेनों में टिकट 'रिग्रेट' भी हो रहे हैं.
जमशेदपुर: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ महापर्व को लेकर अभी से ही ट्रेनों में मारामारी शुरू हो गयी है. टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुलने और गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में अक्तूबर की टिकटों के लिए वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है. त्योहारों के दौरान पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें अभी से बढ़ती दिख रही हैं. अक्तूबर में कई ट्रेनों के तो टिकट रिग्रेट भी हो जा रहे हैं.
आपके शहर में
अक्तूबर के दूसरे और तीसरे हफ्ते में पड़ने वाली दुर्गापूजा और छठ के समय हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, हाउड़ा-मुंबई दूरंतो, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस और छपरा एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर व थर्ड एसी श्रेणी में 'नो रूम' की स्थिति बनने लगी है. टाटानगर से बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली गाड़ियों में 10 से 30 अक्तूबर तक की तिथियों में कंफर्म टिकट मिलना लगभग असंभव हो गया है.
तत्काल और स्पेशल ट्रेनों पर ही भरोसा
वेटिंग लिस्ट लंबी होने के कारण यात्रियों के पास अब केवल तत्काल कोटा या रेलवे द्वारा घोषित की जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा बचा है. हालांकि, रेल यात्रियों का कहना है कि पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा में देरी होने से अंतिम समय में योजना बनाने में मुश्किल होती है. लोगों को भरोसा है कि रेलवे जल्द से जल्द टाटानगर से पटना, छपरा, गया और कोलकाता रूट पर पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करे, ताकि त्योहारी सीजन में लोगों को राहत मिल सके.
ट्रेनों की स्थिति
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस : फर्स्ट एसी में 3 से 8, सेकेंड एसी में 16 अक्तूबर को रिक्रेगट हो गया है. अन्य दिनों में वेटिंग लिस्ट थर्ड एसी का 130 के करीब पहुंच चुका है.
गीतांजलि एक्सप्रेस : एक से 23 अक्तूबर के बीच सेकेंड एसी में वेटिंग लिस्ट 38, थर्ड एसी का 21 से 56 तक, स्लीपर 58 से 64, 15 व 16 अक्तूबर को वेटिंग लिस्ट 140 के पार चला गया है. सामान्य दिनों में 55 तक है वेटिंग.
राजधानी एक्सप्रेस : थर्ड एसी में 19 अक्तूबर को 122 वेटिंग हो गयी है, अन्य दिनों में वेटिंग 57 तक पहुंच गयी है. 16 अक्तूबर को सारे श्रेणी में रिग्रेट हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए