Tata Steel: एक का ट्रांसफर तो दूसरे का बढ़ा कार्यकाल, जानें क्या है मामला

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

टाटा स्टील प्रबंधन ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अधिकारियों के पदों और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. इसमें राधिका सिंह का ट्रांसफर और करण लखानी की प्रतिनियुक्ति अवधि का विस्तार शामिल है. साथ ही, ओनम प्रियदर्शी को नया पदनाम दिया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील प्रबंधन ने अपने संगठनात्मक ढांचे और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के पदों और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. इस संबंध में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन और चीफ पीपल ऑफिसर अतरई सान्याल के हस्ताक्षर से अलग-अलग सर्कुलर जारी किये गये हैं. इसके तहत चीफ टैलेंट मैनेजमेंट एंड एम्प्लॉई एक्सपीरियंस (आइएल-2) के पद पर कार्यरत राधिका सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

1 सितंबर से संभालेंगे कार्यभार

वे 01 सितंबर से चीफ एचआरबीपी कॉमर्शियल फंक्शन एंड प्रॉफिट सेंटर्स (डेजिग्नेट) के रूप में कार्यभार संभालेंगी. एक अन्य सर्कुलर के तहत, मेसर्स टीएसडीपीएल में प्रतिनियुक्त करन लखानी (आइएल-2) की डेप्यूटेशन अवधि को विस्तारित किया गया है. 01 सितंबर से उनकी प्रतिनियुक्ति को अगले 2 वर्षों के लिए बढ़ा दी गयी है.

वहीं, कारपोरेट कम्युनिकेशन विभाग से संबंधित एक शुद्धिपत्र व संशोधन सर्कुलर भी जारी किया गया है. इसके तहत आंशिक संशोधन करते हुए 01 सितंबर से ओनम प्रियदर्शी (हेड इंटरनल कम्युनिकेशन) को अब हेड इंटरनल कम्युनिकेशंस एंड वेस्ट बंगाल लोकेशन के रूप में नया पदनाम दिया गया है. वे चीफ कॉरपोरेट कम्युनिकेशन को रिपोर्ट करेंगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola