जेल से बाहर आने के कुछ दिन बाद ही चंदन की हत्या..पढ़े पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

जमशेदपुर के छायानगर में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर शव फेंकने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक चंदन गिरी पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह हाल ही में जेल से रिहा हुआ था.

विज्ञापन

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थानांतर्गत छायानगर में इंद्रानगर निवासी चंदन गिरी का शव पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस इसे हत्या बता रही है. मामला सोमवार देर रात की है. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. चंदन गिरी पर कई अपराधिक मामले दर्ज है. करीब दो सप्ताह पूर्व ही वह जेल से छूट कर बाहर आया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह जब छायानगर के पास कुछ लोग टहलने के लिए निकले तो देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है. शव को देख कर क्षेत्र में सनसनी फैल गई. उसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सीतारामडेरा पुलिस को दी. सूचना मिलने के साथ ही सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां पहुंचने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी.

गला दबा कर की हत्या

पुलिस ने आशंका जताया है कि चंदन गिरी की हत्या गला दबा कर दी गई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारण के बारे में जानकारी मिल पायेगी. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालने का काम में जुट गई है. साथ ही मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों की पहचान के लिए पुलिस अलग अलग बिंदूओं पर छानबीन कर रही है.

कुछ दिन पहले ही निकला था जेल से

पुलिस ने बताया कि चंदन गिरी करीब दो सप्ताह पूर्व ही जेल से बाहर आया था. उसके बाद से वह छायानगर और इंद्रानगर में अपने घर के पास ही रहता था. सोमवार की देर शाम को वह अपने घर से निकला था. लेकिन कहां जा रहा है उसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दिया था. हालांकि मिली जानकारी के अनुसार छायानगर में चंदन गिरी का ससुराल भी है.

थाना प्रभारी ने कहा

इंद्रा नगर के युवक चंदन गिरी का हत्या कर शव को छायानगर में फेंका गया है. आशंका है कि चंदन गिरी की हत्या गला दबा कर दी गई है. चंदन पर कई अपराधिक मामले दर्ज है. हाल में ही जेल से छूट कर बाहर आया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आनंद मिश्रा, थाना प्रभारी, सीतारामडेरा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola