Jamshedpur News : कपाली : फाइनांस कंपनी के एजेंट से 1.50 लाख रुपये की लूट, ऐसे हथियार सटाकर लूटा
Published by :RAJESH SINGH
Published at :08 May 2026 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : कपाली ओपी अंतर्गत डैमडूबी तन्नू जनरल स्टोर के समीप गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश ने आरबीएल माइक्रो फाइनांस के एजेंट से डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गये.
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद, जांच में जुटी पुलिस
मानगो के दाइगुट्टू में 10 घरों और कपाली के डैमडूबी में 46 घरों में किया था कलेक्शन
Jamshedpur News :
कपाली ओपी अंतर्गत डैमडूबी तन्नू जनरल स्टोर के समीप गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश ने आरबीएल माइक्रो फाइनांस के एजेंट से डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. इस दौरान दहशत फैलाने के लिए बदमाश ने एक राउंड हवाई फायरिंग की और पिस्तौल की बट से एजेंट नरेन भगत के सिर पर हमला भी किया. हालांकि हेलमेट पहने होने की वजह से नरेन को चोट नहीं लगी. घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. पीड़ित एजेंट नरेन भगत मानगो डिमना रोड पटेल पथ का रहनेवाला है. फाइनांस कंपनी का कार्यालय डिमना चौक के पास है. सूचना मिलने पर कपाली ओपी की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. जानकारी मिलने पर चांडिल एसडीपीओ अरविंद बिन्हा, चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर राजेश सिंह, कपाली ओपी प्रभारी धीररंजन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पीड़ित एजेंट नरेन भगत ने पुलिस को बताया कि वह सुबह कार्यालय जाने के बाद मानगो दाइगुट्टू में 10 घरों में कलेक्शन किया. इसके बाद कपाली डैमडूबी में 46 घरों में कलेक्शन किया था. बैग में करीब 1.50 लाख रुपये थे. कलेक्शन कर वापस कार्यालय लौटने के दौरान डैमडूबी में एक युवक ने रास्ते में रोका. उसके हाथ में पिस्तौल था. वह रुपये से भरा बैग छीनने लगा. मना करने पर बदमाश ने एक राउंड हवाई फायरिंग की और पिस्तौल की बट से हमला किया. जिसके कारण वह डर गया. कुछ दूरी पर उसका साथी मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था. रुपये लूटने के बाद दोनों युवक फरार हो गये. पुलिस ने घटना को लेकर घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की.सीसीटीवी में दिखे बदमाश
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाश और बाइक की तस्वीर पुलिस को मिली है. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने में जुटी है. पुलिस ने बदमाशों की तस्वीर आसपास के थानों में साझा की है, ताकि अपराधियों का शिनाख्त हो सके.रेकी कर वारदात को दिया अंजाम
पुलिस की जांच में पता चला कि एजेंट नरेन भगत अक्सर कपाली डैमडूबी में कलेक्शन करने जाता था. इसकी जानकारी बदमाशों को थी. गुरुवार को भी नरेन डैबडूबी में 46 घरों में कलेक्शन करने गया था. इस दौरान बदमाश उसकी रेकी कर रहे थे. जब नरेन भगत कलेक्शन कर वापस लौटने की तैयारी में था, तो बदमाश रास्ते में रुक कर उसका इंतजार कर रहे थे.कोट…
बाइक सवार दो बदमाशों ने आरबीएल माइक्रो फाइनांस बैंक के एजेंट से पिस्तौल का भय दिखाकर 1.50 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है. बदमाश ने एक राउंड फायरिंग भी की है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.राजेश सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर, चांडिलB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










