Jamshedpur News : ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही मरीज की मौत, लापरवाही का आरोप, हंगामा

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : बारीडीह मिथिला कॉलोनी के रहने वाले तारक नाथ शर्मा (78) का टीएमएच अस्पताल में ऑपरेशन समाप्त होने के कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

सीने में दर्द होने के बाद चार मई की सुबह करीब 10 बजे टाटा मेन हॉस्पिटल में हुए थे भर्ती

गुरुवार की शाम साढ़े 5 बजे किया गया था ऑपरेशन, वार्ड में शिफ्ट करते ही बिगड़ी तबीयत और हो गयी मौत

Jamshedpur News :

बारीडीह मिथिला कॉलोनी के रहने वाले तारक नाथ शर्मा (78) का टीएमएच अस्पताल में ऑपरेशन समाप्त होने के कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान मौत हो गयी. तारक नाथ शर्मा की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा मचाना शुरू कर दिया. हालांकि कुछ देर के बाद हंगामा को शांत कराया गया. तारक नाथ के बेटे वीरेंद्र शर्मा ने टीएमएच के डॉक्टर पर आपॅरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. मामला गुरुवार की देर शाम सात बजे का है.

घटना के संबंध में वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके पिता तारक नाथ शर्मा टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी हैं. सोमवार की सुबह करीब 10 बजे उनके सीने में दर्द हुआ. उसके बाद वे उन्हें इलाज के लिए टीएमएच लेकर गये. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है. उन्हें भर्ती कर इलाज करना होगा. दवा से उनका इलाज शुरू किया गया. मंगलवार को डॉक्टर ने बताया कि उनके नस में काफी दिक्कत है. उन्हें स्टेंट लगाना होगा. इसके लिए 41 हजार रुपये जमा करना होगा. गुरुवार की सुबह उन्होंने 41 हजार रुपये टीएमएच में जमा कराया. शाम करीब 5 बजे तक उनके पिता काफी अच्छे से बातचीत कर रहे थे. शाम करीब 5:30 बजे उन्हें ऑपरेशन के लिए ले जाया गया. उसके बाद शाम करीब 6:30 बजे उन्हें ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकाल कर वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. जहां थोड़ी ही देर के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गयी. जब उन्होंने अचानक से मौत का कारण पूछा तो डाॅक्टरों ने कोई जवाब नहीं दिया. उसके बाद सभी डॉक्टर वार्ड से निकल गये.

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को बुलाने की मांग

वीरेंद्र कुमार और परिवार के लोगों ने तारक नाथ शर्मा का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को वार्ड में बुलाने की मांग करने पर अड़ गये. कहा कि जब तक वह वार्ड में आकर उनके पिता की मौत का कारण नहीं बतायेंगे, वे शव को वार्ड से उठने नहीं देंगे. वीरेंद्र का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर से कोई लापरवाही हुई है, जिसके कारण उनके पिता की मौत हुई है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola