औरंगाबाद में 25 जून से तेज हवा, बारिश और मेघगर्जन का अलर्ट, हीट वेव से मिलेगी राहत
Aurangabad Weather: औरंगाबाद में 25 जून से तेज हवा, बारिश और मेघगर्जन का अलर्ट जारी. मौसम विभाग ने हीट वेव के बीच मानसून सक्रिय होने और किसानों को राहत मिलने की संभावना जताई.
Aurangabad Weather: (विश्वनाथ पांडेय) मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से औरंगाबाद समेत दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ गया है. हीट वेव जैसी स्थिति से आमजन के साथ-साथ पशु-पक्षी भी परेशान हैं. वहीं खरीफ फसलों की बुआई की तैयारी कर रहे किसान भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं.
भारतीय कृषि परंपरा में खरीफ फसलों की खेती की शुरुआत के लिए आर्द्रा नक्षत्र का विशेष महत्व माना जाता है. बीते सोमवार की रात भगवान सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. बिचड़ा गिराने के लिए खेत तैयार हैं, लेकिन मानसून की कमजोर स्थिति के कारण खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है.
औरंगाबाद में 39.7 डिग्री पहुंचा तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार को औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उत्तर बिहार की तुलना में औरंगाबाद सहित दक्षिण बिहार के जिलों में गर्मी का प्रभाव अधिक बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है.

25 जून से तेज हवा, बारिश और मेघगर्जन की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 25 जून से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान तेज हवा चलने, बारिश होने और मेघगर्जन की संभावना है. कई स्थानों पर वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून के फिर से सक्रिय होने के बाद औरंगाबाद समेत दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने खराब मौसम और संभावित वज्रपात को देखते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. किसानों को भी मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है.
इसे भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









