बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम
Bihar Police Constable Exam 2026: हाजीपुर में आज बिहार पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा आयोजित होगी. सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल, दंडाधिकारी की तैनाती की गई है. कदाचार रोकने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी.
Bihar Police Constable Exam 2026: बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा आज हाजीपुर के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं.परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं.
जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी.

समय से पहले पहुंचने की अपील
प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से काफी पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है. प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया है. निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध
परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी.

कदाचार पर होगी सख्त कार्रवाई
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा केंद्रों के आसपास भी निगरानी बढ़ाई गई है ताकि बाहरी हस्तक्षेप को रोका जा सके.

प्रशासन ने की सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से परीक्षा के दौरान प्रशासन का सहयोग करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि पूरी परीक्षा पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाएगी.
इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










