भागलपुर में शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्रों के कंधे पर राजनीति नहीं, समाधान चाहिए

विज्ञापन

भागलपुर में शहनवाह हुसैन की प्रेस वार्ता

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्र आंदोलनों के समर्थन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं का समाधान बताने के बजाय उनके कंधे पर राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर में भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. सैंडिस कंपाउंड स्थित कैफेटेरिया में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के दिल में बसते हैं, जबकि कांग्रेस अपनी राजनीति बचाने के लिए छात्रों और युवाओं के आंदोलनों का सहारा ले रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं का समाधान बताने के बजाय उनके कंधे पर राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि छात्र आंदोलनों को राजनीतिक मंच बनाना युवाओं के हित में नहीं है और कांग्रेस को पहले अपने शासित राज्यों में भर्ती परीक्षाओं और युवाओं की स्थिति पर जवाब देना चाहिए.

पेपर लीक पर राजनीति नहीं, समाधान की जरूरत

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.

उनके अनुसार, केंद्र सरकार ने पेपर लीक मामलों पर कठोर कार्रवाई की है और संसद में इस संबंध में सख्त कानून बनाया गया है.

उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है और युवाओं की समस्याओं को राजनीतिक नारों में बदलने के बजाय ठोस समाधान प्रस्तुत किया जाना चाहिए.

मोदी युवाओं के सबसे लोकप्रिय नेता: शाहनवाज

शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि हाल के सर्वेक्षणों में नरेंद्र मोदी युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय नेता हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों की आवाज के नाम पर अपनी राजनीतिक गूंज पैदा करना चाहती है, लेकिन जनता अब कांग्रेस की राजनीति को स्वीकार नहीं कर रही है.

छात्र आंदोलन को राजनीति का मंच नहीं बनाना चाहिए

भाजपा नेता ने कहा कि छात्र आंदोलन हुआ, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा दिल दिखाते हुए आंदोलन के दौरान मर्यादा तोड़ने वाले युवाओं को भी क्षमा किया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं और उन्होंने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की दिशा में काम किया है.

कांग्रेस शासित राज्यों पर भी उठाए सवाल

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि कांग्रेस शासित राज्यों में भर्ती परीक्षाओं और छात्रों की स्थिति क्या है.

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उद्योगपतियों पर हमला करते हैं, लेकिन युवाओं के लिए ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत नहीं करते.

Bhagalpur News: बांकीपुर चुनाव परिणाम पर भी दी प्रतिक्रिया

बांकीपुर चुनाव परिणाम पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा जनादेश को सहजता से स्वीकार करती है.

उन्होंने कहा कि पार्टी इस परिणाम पर चिंतन करेगी और प्रशांत किशोर पहली बार विधायक के रूप में चुने गए हैं.

साथ ही उन्होंने दावा किया कि पिछली विधानसभा चुनाव में भागलपुर की सभी विधानसभा सीटों पर एनडीए को जीत मिली थी और पार्टी आगे भी जनता के बीच मजबूती से काम करेगी.

प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, नभय चौधरी, नितेश सिंह, श्वेता सिंह, चंदन ठाकुर, अजय चौधरी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read: RJD की 20 साल की सियासी कहानी: 2005 की हार से 2020 की वापसी और 2025 के झटके तक, कहां चूकी पार्टी?

Also Read: बिहार में सीनियर ऑफिसर-मिनिस्टर करेंगे छात्रों से बात, पढ़ाई होगी स्मार्ट, CM सम्राट के 4 घोषणाओं से बदलेगा एजुकेशन सिस्टम



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन