मैं कांप रही थी… गदर के सेट पर अमरीश पुरी को देखकर घबरा गई थीं अमीषा पटेल, कारण जान लगेगा झटका

Updated:
विज्ञापन

गदर के तारा सिंह और सकीना फोटो- ट्विटर

Ameesha Patel Shivering Shooting With Amrish Puri In Gadar: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर में अमरीश पुरी ने अशरफ अली का किरदार निभाया था. सालों बाद एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह उनके साथ पहला सीन करने टाइम घबरा गई थी और कांप रही थी.

विज्ञापन

Ameesha Patel Shivering Shooting With Amrish Puri In Gadar: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. तारा सिंह और सकीना की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई. हाल ही में मूवी ने 25 साल पूरे किए. ऐसे में अमीषा ने पुरानी यादें ताजा करते हुए रिविल किया कि जब वह विलेन अमरीश पुरी संग शूट कर रही थी, तो वह काफी घबराई हुई थी.

विज्ञापन

Ameesha Patel On Amrish Puri: अमरीश पुरी की तारीफ में क्या बोली अमीषा पटेल

इंडिया टुडे से बात करते हुए अमीशा पटेल ने कहा, “मैं आज भी अमरीश जी को बहुत मिस करती हूं. उनके साथ काम करना बिल्कुल भी डरावना नहीं था. असल जिंदगी में वह बेहद प्यारे इंसान थे. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का था और वह काफी मजाकिया भी थे. उनकी बातों में एक अलग ही मजेदार अंदाज होता था. दिलचस्प बात यह है कि स्क्रीन पर उन्होंने मोगैंबो और अशरफ अली जैसे गंभीर और खतरनाक किरदार निभाए, लेकिन असल जिंदगी में वह उनसे बिल्कुल अलग थे.”

अमरीश पुरी फोटो- ट्विटर

यह भी पढ़ें- सेट पर इज्जत नहीं, 90 दिनों बाद पेमेंट, फ्री में काम करवाने की कोशिश… कैरेक्टर आर्टिस्ट्स ने खोला बॉलीवुड का काला सच

Ameesअमरीश पुरी फोटो- ट्विटरha Patel Shivering Shooting With Amrish Puri In Gadar: अमरीश पुरी संग शूट करते वक्त कांप रही थी अमीषा पटेल

अमरीश पुरी संग गदर का सीन शूट करने के दौरान अपनी घबराहट को याद करते हुए अमीषा पटेल ने कहा, “गदर में मेरा पहला सीन वही कॉन्फ्रंटेशन वाला था और वह भी अमरीश जी के साथ. उस समय मैं बहुत ज्यादा नर्वस थी. मेरे हाथ-पैर कांप रहे थे और मैं काफी घबराई हुई थी, लेकिन उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा. उन्होंने मुझे इतना कंफर्टेबल महसूस कराया कि मेरी घबराहट धीरे-धीरे खत्म हो गई. उन्होंने कभी यह एहसास नहीं होने दिया कि वह इंडस्ट्री के इतने बड़े और अनुभवी अभिनेता हैं और मैं एक नई कलाकार हूं. उस वक्त ‘कहो ना… प्यार है’ भी रिलीज नहीं हुई थी, वह अभी बन ही रही थी और लोग मुझे जानते भी नहीं थे.”

अमरीश पुरी और अमीषा पटेल फोटो- ट्विटर
अमरीश पुरी और सनी देओल फोटो- ट्विटर

Gadar Story: गदर फिल्म की क्या है कहानी

‘गदर’ फिल्म 1947 में हुए भारत के विभाजन की बैकग्राउंड पर बेस्ड है. फिल्म में तारा सिंह, एक सिख ट्रक ड्राइवर की कहानी दिखाई गई है, जिसे सकीना से प्यार हो जाता है, जो एक प्रभावशाली परिवार की मुस्लिम महिला है. विभाजन के दौरान, सकीना को तारा बचाता है, जब वह भारत आ जाती है, जहां वह उसके साथ एक नया जीवन शुरू करती है. हालांकि, उनकी खुशी क्षणिक होती है, क्योंकि सकीना को उसका परिवार वापस पाकिस्तान ले जाता है. इससे मजबूर होकर तारा को सीमा पार करनी पड़ती है और अपनी पत्नी और बेटे को वापस लाने के लिए हर मुश्किल का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें- ‘ऑब्सेशन’ और ‘राज’ में क्या है कनेक्शन? विक्रम भट्ट ने किया दिलचस्प खुलासा

यह भी पढ़ें- फिल्म सेट पर A, B और C कैटेगरी का खेल, लीड एक्टर्स को 4 वैनिटी… जूनियर को टेंट भी नसीब नहीं, बी-टाउन का कड़वा सच

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola