‘ऑब्सेशन’ और ‘राज’ में क्या है कनेक्शन? विक्रम भट्ट ने किया दिलचस्प खुलासा

Updated:
विज्ञापन

ऑब्सेशन पर विक्रम भट्ट फोटो-इंस्टाग्राम

Vikram Bhatt On Obsession: हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई. हॉरर ड्रामा को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब विक्रम भट्ट ने मूवी को लेकर बात की और बताया कि इससे उन्हें राज फिल्म की याद आ गई.

विज्ञापन

Vikram Bhatt On Obsession: विक्रम भट्ट पिछले 30 सालों से बॉलीवुड में हॉरर और थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने ‘फरेब’, ‘गुलाम’, ‘कसूर’, ‘राज’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘1920’ और ‘हॉन्टेड 3डी’ जैसी कई हिट फिल्में बनाई. उनकी मूवीज में अक्सर रहस्य, सस्पेंस और डर का अनोखा मेल देखने को मिलता है. अब उनकी नई फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ को थियेटर्स में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

Why ‘Obsession’ bring back ‘Raaz’ memories: ‘ऑब्सेशन’ ने ‘राज’ की यादें क्यों ताजा कर दिया?

विक्रम भट्ट ने हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का जिक्र किया. फर्स्टपोस्ट संग बात करते हुए कहा, “मैंने ‘ऑब्सेशन’ नहीं देखी है, लेकिन किसी ने मुझे इसकी कहानी सुनाई और मैं हंसते-हंसते लोटपोट हो गया और मुझे लगा कि ये तो ‘राज’ है. पूरी फिल्म में तो ‘राज’ की मालिनी ही है.” फिल्म निर्माता का मानना ​​है कि हॉरर जॉनर इसलिए फल-फूल रहा है, क्योंकि दर्शक दिलचस्प हॉरर कहानियों की ओर आकर्षित होते हैं. मेरा मानना ​​है कि अगर आप एक अच्छी हॉरर फिल्म बनाते हैं, तो लोग उसे देखने जरूर आएंगे. ऑब्सेशन वाकई बहुत अच्छी थी.”

Vikram Bhatt On Success Of ‘Haunted 3D: Echoes of the Past: ”हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ की सफलता पर क्या बोले विक्रम भट्ट

फिल्म की सफलता को लेकर विक्रम भट्ट ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा भरोसा अपने दर्शकों पर था. उनका मानना था कि वह अपने ऑडियंस की पसंद को अच्छी तरह समझते हैं और दर्शक भी उनके काम से परिचित हैं. हालांकि फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा था कि ‘हॉन्टेड’ के सफल होने की संभावना कम है, क्योंकि इसमें बड़े सितारे नहीं थे. इसके अलावा यह एक हॉरर फिल्म थी, जिसे रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था.

ऑडियंस के प्यार पर क्या बोले विक्रम भट्ट

फिल्म से जुड़े कुछ कानूनी विवाद भी सामने आए थे, जिससे चुनौतियां और बढ़ गई थीं. इन सबके बावजूद मुझे पता था कि ऑडियंस इसे जरूर पसंद करेगी. यही भरोसा उनकी सबसे बड़ी ताकत बना और आखिरकार फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

यह भी पढ़ें- ‘कॉकटेल 2’ की आंधी में भी डटी रही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, 10वें दिन छापे ताबड़तोड़ नोट

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola