जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, बिना वर्दी ऑटो चलाने वालों पर कार्रवाई 

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

बिना वर्दी वाले ऑटो चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस सख्त

Jamshedpur Traffic Police : जमशेदपुर में बिना वर्दी ऑटो चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 41 चालकों से ऑन स्पॉट जुर्माना वसूला. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट 

Jamshedpur Traffic Police : जमशेदपुर शहर की सड़कों पर बिना वर्दी वाले ऑटो चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया. ट्रैफिक डीएसपी श्रीनिरज के निर्देश पर शहर के अलग-अलग ट्रैफिक थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना वर्दी के ऑटो चलाने वाले 41 चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर ऑन स्पॉट जुर्माना वसूला गया.

ऑटो चालकों में मचा हड़कंप

चेकिंग अभियान की भनक लगते ही ऑटो चालकाें के बीच हड़कंप मच गया. बिना वर्दी वाले कई ऑटो चालक रास्ता बदलकर भागते नजर आए. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के कारण दर्जनों ऑटो चालक पकड़े भी गए और उन्हें चालान के साथ सख्त हिदायत दी गई. ट्रैफिक डीएसपी श्रीनिरज ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी और ट्रैफिक क्यूआरटी ने सभी थाना क्षेत्र में जांच शुरू कर बिना वर्दी वाले ऑटो चालकों से जुर्माना वसूला है. उन्होंने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना और नियमों का पालन कराना हमारी प्राथमिकता है. ऑटो चालकों के लिए वर्दी अनिवार्य है, जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

निर्देश का पालन नहीं करने पर चलाया अभियान

ट्रैफिक डीएसपी ने करीब 10 दिन पूर्व ऑटो संघ के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिये थे. जिसमें यह भी बताया गया था कि बिना वर्दी के ऑटो नहीं चलाना है. इसके लिए एक सप्ताह का समय भी सभी ऑटो चालकों को दिया गया था. लेकिन समय पूरा होने के बाद भी ऑटो चालकों ने नियमों का पालन करना शुरू नहीं किया. इसके बाद अभियान शुरू किया गया.

यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है यूनिफॉर्म

यातायात पुलिस ने बताया कि ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड इसलिए तय किया गया है, जिससे यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. वर्दी में होने से किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में चालक की पहचान करना आसान होता है. आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जायेगा. इसलिए सभी ऑटो चालक अनिवार्य रूप से वर्दी पहनकर ही वाहन चलाएं.

यह भी पढ़ें: पलामू के गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक पर छात्रों से 10,000 की वसूली का आरोप, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

यह भी पढ़ें: गुमला के 18 बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, उपायुक्त की समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola