iQOO 15, 15R और Neo 10 फिर हुए महंगे, 2 हफ्ते में दूसरी बार कंपनी ने बढ़ा दिए दाम

Edited by Shivani Shah
Updated:
विज्ञापन

iQOO 15

iQOO ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन्स iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है. कई वेरिएंट्स अब लॉन्च कीमत से 9,000 रुपये तक महंगे हो चुके हैं. हालांकि दमदार स्पेसिफिकेशंस के चलते ये फोन अब भी मजबूत ऑप्शन बने हुए हैं.

विज्ञापन

अगर आप iQOO का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पद सकते हैं. कंपनी ने एक बार फिर अपने पॉपुलर स्मार्टफोन्स iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. खास बात यह है कि पिछले प्राइस रिविजन के महज दो हफ्तों के भीतर ही ये दूसरी बढ़ोतरी की गई है. ऐसे में जो फोन कभी अपनी आक्रामक कीमत और दमदार स्पेसिफिकेशंस की वजह से वैल्यू-फॉर-मनी माने जाते थे, वे अब पहले से हजारों रुपये महंगे हो चुके हैं. आइए जानते हैं नई कीमतें क्या हैं और क्या अब भी ये स्मार्टफोन खरीदने लायक हैं.

iQOO 15 की नई कीमत

iQOO 15 के बेस वेरिएंट 12GB + 256GB को कंपनी ने 72,999 रुपये में लॉन्च किया था, जिसके बाद इसकी बढ़कर 74,999 रुपये हो गई थी. लेकिन अब दोबारा हुई बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 76,999 रुपये हो गई है. वहीं, टॉप वेरिएंट 16GB + 512GB को 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़ाकर 81,999 रुपये कर दी गई थी. लेकिन अब इस वेरिएंट की कीमत 83,999 रुपये हो गई है. लॉन्च के मुकाबले अब यह मॉडल कुल 4,000 रुपये महंगा हो चुका है.

iQOO 15R की नई कीमत

iQOO 15R के सभी वेरिएंट्स की कीमत में भी 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. मॉडल के 8GB + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत अब 47,999 रुपये से बढ़कर 49,999 रुपये हो गई है. 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 54,999 रुपये, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत अब 61,999 रुपये है. लॉन्च के समय की कीमतों के मुकाबले वेरिएंट के आधार पर कीमतों में 5,000 रुपये से 9,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है.

iQOO Neo 10 की नई कीमत

iQOO Neo 10 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. इसके 8GB + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत अब ₹41,999 हो गई है, जबकि 12GB + 256GB वाले मॉडल की कीमत ₹46,999 हो गई है. ये वेरिएंट्स पहले ₹33,999 और ₹35,999 में लॉन्च किए गए थे, यानी इनकी कीमतों में 8000 से 11000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है.

क्यों बढ़ रही हैं स्मार्टफोन की कीमतें?

पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन इंडस्ट्री में लगातार कीमतें बढ़ रही हैं. इसकी मुख्य वजह मेमोरी चिप्स, डिस्प्ले और अन्य हार्डवेयर कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत मानी जा रही है. इसके अलावा कंपनियां AI फीचर्स और प्रीमियम हार्डवेयर पर भी ज्यादा इन्वेस्ट कर रही हैं, जिसका असर सीधे स्मार्टफोन की कीमतों पर दिखाई दे रहा है.

क्या अब भी खरीदना सही रहेगा?

कीमत बढ़ने के बावजूद iQOO 15, iQOO 15R और Neo 10 अपने-अपने सेगमेंट में मजबूत ऑप्शन बने हुए हैं. iQOO 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 2K 144Hz AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल 50MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी जैसे फ्लैगशिप फीचर्स मिलते हैं. वहीं iQOO 15R में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 7,600mAh बैटरी दी गई है.

अगर आप इन स्मार्टफोन्स को खरीदने का मन बना चुके हैं, तो ज्यादा इंतजार करना महंगा पड़ सकता है. क्योंकि आने वाले महीनों में कीमतों में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. Flipkart और Amazon की सेल में डिस्काउंट जरूर मिल सकता है, लेकिन तब तक कीमतें और ऊपर जा सकती हैं. ऐसे में खरीदारी की सोच रहे ग्राहकों के लिए अभी का समय बेहतर माना जा सकता है.

यह भी पढ़ें: ₹40000 से कम में चाहिए बेस्ट स्मार्टफोन? Realme से Vivo तक ये 5 मॉडल हैं सबसे दमदार

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola