गोलमुरी पुलिस ने लॉटरी टिकट बेचते दुकानदार को पकड़ा, 250 टिकट बरामद
Updated at : 20 Jun 2024 10:02 PM (IST)
विज्ञापन

गोलमुरी पुलिस ने लॉटरी बेचते दुकानदार को पकड़ा, 250 लॉटरी बरामद
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
गोलमुरी पुलिस ने मस्जिद रोड के पास स्थित एक दुकान से लॉटरी टिकट बेचते संचालक को गिरफ्तार किया है. दुकान संचालक का नाम मो खुर्शीद आलम है. उसके दुकान से करीब 250 पीस लॉटरी का टिकट और करीब छह हजार रुपये नकद बरामद किया गया है. खुर्शीद आलम से पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ करने के बाद पुलिस शुक्रवार को उसे जेल भेजेगी. घटना गुरुवार दोपहर की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक नगर को गुप्त सूचना मिली थी कि गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित दुकान में खुलेआम लॉटरी के टिकट की खरीद-बिक्री की जा रही है. उसके बाद सिटी एसपी के आदेश के बाद गोलमुरी पुलिस ने टीम का गठन कर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को देख कर मो खुर्शीद आलम भागने लगा. इसके बाद पुलिस बल ने उसे दौड़ा कर पकड़ा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




