00 दुकानों के बढ़े वार्षिक शुल्क को वापस हो और बुनियादी सुविधाएं बढ़े

Published by : ASHOK JHA Updated At : 01 Jun 2026 11:05 PM

विज्ञापन

मानगो बाजार सुरक्षा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की.

विज्ञापन

मानगो बाजार सुरक्षा समिति ने मेयर व पूर्व मंत्री बन्ना से की मुलाकात

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

मानगो बाजार सुरक्षा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र की जर्जर सड़कों, बिजली, नियमित सफाई की लचर व्यवस्था और व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया.

प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुखता से दुकानों के वार्षिक मासूल (किराया) में की गयी अत्यधिक वृद्धि का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि बिना विचार-विमर्श के शुल्क बढ़ाने से छोटे व मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, इसलिए इसकी पुनर्समीक्षा कर दरें युक्तिसंगत किया जाये. मेयर सुधा गुप्ता ने आश्वस्त किया कि सफाई और नागरिक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये जायेंगे. उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर बढ़े हुए मासूल की विस्तृत समीक्षा की जायेगी. वहीं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ कर वसूलना नहीं, बल्कि व्यापारियों को सुरक्षा व उचित व्यवस्था देना है. इसके लिए सरकार पूरी तरह संवेदनशील है.

प्रतिनिधिमंडल ने सकारात्मक आश्वासन के लिए आभार व्यक्त किया. प्रतिनिधिमंडल में डॉ आरएस अग्रवाल, उत्तम कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, उदय गुप्ता, चंचल गुप्ता, राजेंद्र साव, दीपक सिंह, देवाशीष मनिक, मुकेश गुप्ता, अरुप दत्ता, जितेंद्र साव, राजेंद्र साव, कार्तिक हलधर, अशोक कुमार, बैधनाथ पाल आदि शामिल थे.

विज्ञापन
ASHOK JHA

लेखक के बारे में

By ASHOK JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola