स्कूली वाहन चालकों के चरित्र की करें जांच : एसएसपी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Aug 2024 10:26 PM

विज्ञापन

स्कूली वाहनों में बच्चियों के साथ गलत हरकत होने के मामले को जिला पुलिस ने गंभीरता से लिया है. पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि वह अपने क्षेत्र के अधीनस्थ स्कूल प्रबंधन से वार्ता कर स्कूली वाहन चालक के चरित्र प्रमाण पत्र की जांच करें.

विज्ञापन

थानेदारों को स्कूल प्रबंधन से वार्ता करने का दिया निर्देश

10 सितंबर के बाद पुलिस चरित्र के साथ वाहनों के कागजातों की भी करेगी जांच

जमशेदपुर :

स्कूली वाहनों में बच्चियों के साथ गलत हरकत होने के मामले को जिला पुलिस ने गंभीरता से लिया है. पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि वह अपने क्षेत्र के अधीनस्थ स्कूल प्रबंधन से वार्ता कर स्कूली वाहन चालक के चरित्र प्रमाण पत्र की जांच करें. शहर के बाहर के चालकों का भी चरित्र सत्यापन किया जायेगा. इसके लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है. आगामी 10 सितंबर के बाद इसकी जांच की जायेगी. चरित्र सत्यापन के साथ-साथ वाहन के कागजात की भी जांच की जानी है.

मालूम हो कि पिछले दिनों मानगो में स्कूली वैन चालक द्वारा तीन साल की बच्ची के साथ गलत किया गया था. पुलिस ने चालक जयेश तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. वहीं, मंगलवार को साकची में टेंपो चालक द्वारा बच्ची के साथ गलत करने का प्रयास किया गया. उक्त मामले में पुलिस ने मानगो जवाहरनगर रोड नंबर- 14 निवासी तैयब अली को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार टेंपो चालक तैयब अली के खिलाफ कई आपराधिक केस भी दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola