समर स्पेशल ट्रेनों में हैं सीटें, बुकिंग कर ले सकते हैं गर्मी छुट्टी का लाभ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 7:41 PM

विज्ञापन

- शालीमार पुरी शालीमार को एक जुलाई तक हर रविवार शालीमार से और हर सोमवार को पुरी से चलाने का फैसला

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

गर्मियों की छुट्टी के बीच अब ट्रेनों में मारामारी की स्थिति हो गयी है. ऐसे में रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है, जिसका ठहराव टाटानगर के अलावा कोल्हान के विभिन्न स्टेशनों में है. लोगों की सहूलियत के लिए शालीमार पुरी शालीमार को एक जुलाई तक हर रविवार शालीमार से और हर सोमवार को पुरी से चलाने का फैसला लिया गया है. इसी तरह सांतरागाछी दीघा सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन को 29 जुलाई तक दोनों ओर से हर शनिवार को चलाया जायेगा. हावड़ा यशवंतपुर ट्रेन को गुरुवार को हावड़ा से और यशवंतपुर से शनिवार को चलायी जायेगी. यह 29 जून तक चलेगी. रांची नयी दिल्ली रांची स्पेशल 29 जून तक रांची से शुक्रवार को और नयी दिल्ली से शनिवार को चलायी जायेगी. सांतरागाछी दीघा सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन 30 जून तक दोनों ओर से हर रविवार को चलेगा. मालदा दीघा मालदा टाउन स्पेशल 30 जून को हर शनिवार को मालदा टाउन और दीघा से हर रविवार को चलायी जायेगी. इसी तरह कोचुवेली शालीमार कोचुवेली, तामब्रम सांतरागाछी ताम्ब्रम, बेंगलुरु से खड़गपुर बेंगलुरु का दो स्पेशल ट्रेन चलेगी. सिकंदराबाद सांतरागाछी सिकंदराबाद का दो स्पेशल ट्रेन, सिकंदराबाद से शालीमार तक का, टाटानगर से वाराणसी टाटानगर तक का 28 जून तक हर गुरुवार और शुक्रवार को चलायी जायेगी. पुरी शालीमार ट्रेन को हर रविवार को पुरी से और हर सोमवार को शालीमार से चलायी जायेगी. दो अनरिजर्वड स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी, जो सिकंदराबाद से सांतरागाछी और सिकंदराबाद, जबकि सांतरागाछी बेंगलुरु ट्रेन चलायी जायेगी. इन सारी ट्रेनों में अभी सीटें मौजूद हैं, जिसकी सीटें खाली हैं और लोग इसकी बुकिंग कर सकते हैं. इस लेकर हालांकि रिस्पॉन्स काफी कम है, लेकिन जो सामान्य ट्रेनें हैं, वहां बुकिंग काफी ज्यादा हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola