लोहरदगा में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत

बारिश का दृश्य
Lohardaga Weather : आज सुबह- सुबह लोहरदगा में झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया. तेज धूप और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली, साथ ही किसानों में खुशी दिखी.
गोपी कृष्ण कुंवर की रिपोर्ट
Lohardaga Weather : झारखंड के लोहरदगा जिले में आज शनिवार की सुबह मौसम का मिजाज बदल गया है. झमाझम बारिश से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली. लगभग डेढ़ घंटे तक हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत पहुंची. हालांकि इस बरसात से शहर की सड़कों में जल जमाव हो गया, जिसे नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा दुरुस्त किया गया. वहीं इस बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है. किसानों का कहना है की तपती गर्मी से राहत तो मिली है, अब खेती के काम में भी वे लोग लग जाएंगे. नदी तालाब कुएं जो सूख चुके थे उनमें भी जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: गढ़वा: ‘PhonePe’ से घूस लेने वाले राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद हुए सस्पेंड
यह भी पढ़ें: JUVNL घोटाला: 109 करोड़ रुपये के गबन मामले में आरोपी अरग्य सेनगुप्ता को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Priya Gupta
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










