ePaper

ऑटो चालक अब खाकी व नीली वर्दी में दिखेंगे

Updated at : 01 Aug 2024 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो चालक अब खाकी व नीली वर्दी में दिखेंगे

पूर्वी सिंहभूम जिला में चलने वाले ऑटो रिक्शा चालक अब वर्दी में नजर आयेंगे. हाइकोर्ट के निर्देश के बाद परिवहन सचिव ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को इस नियम को कड़ाई से लागू कराने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

हाइकोर्ट की सख्ती के बाद जिला परिवहन विभाग ने जारी की अधिसूचना

जमशेदपुर :

पूर्वी सिंहभूम जिला में चलने वाले ऑटो रिक्शा चालक अब वर्दी में नजर आयेंगे. हाइकोर्ट के निर्देश के बाद परिवहन सचिव ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को इस नियम को कड़ाई से लागू कराने का निर्देश दिया है. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना में ऑटो (डीजल-सीएनजी-पेट्रोल) चालक को खाकी रंग की पैंट व शर्ट और ई-रिक्शा चालकों को नीले रंग की पैंट-शर्ट पहन कर ऑटो का परिचालन करने को कहा गया है. सभी ऑटो चालकों को निर्देश दिया गया है कि वे इन नियमों का सख्ती से पालन करें. जिला परिवहन पदाधिकारी ने इस मामले की जानकारी एसएसपी को भी दी है. डीएसपी ट्रैफिक, मोटर यान निरीक्षक से आग्रह किया है कि जिला के अंतर्गत चलनेवाले सभी ऑटो चालकों का ड्रेस कोड लागू कराना सुनिश्चित कराएं. सभी ऑटो स्टैंड के अध्यक्ष-सचिव को भी उक्त आशय की जानकारी दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola