Jamshedpur News : सीतारामडेरा : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख की ठगी

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

सीतारामडेरा थानांतर्गत मुस्लिम बस्ती भालूबासा की रहने वाली बुसरा खातून ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी के मामले में केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

सीतारामडेरा थानांतर्गत मुस्लिम बस्ती भालूबासा की रहने वाली बुसरा खातून ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी के मामले में केस दर्ज कराया है. इस मामले में बुसरा खातून ने मो. फैजल, निखिल,संजीता, वेरिफिकेशन एजेंट,एसके शाहिद आलम,मो. साहेब ,बीआर सिंह और अन्य को आरोपी बनाया है.

मामला 17 अक्तूबर 2025 से 13 जून 2026 तक के बीच की है. मिली जानकारी के अनुसार बुसरा खातून और उसकी बहन सरकारी नौकरी की तैयारी करती है. इस दौरान उनके पिता के दुकान पर फैजल आया और उसने रुपये लेकर रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कही. फैजल की बातों में आकर बुसरा के पिता राजी हो गये. इस दौरान जैसे जैसे फैजल ने कहा, वे लोग उसी के अनुसार काम करते रहे. इस दौरान अलग अलग काम के लिए कई बार में उसने कुल 13 लाख रुपये ठग लिये. बाद में जब उन लोगों को शक हुआ तो मामला उजागर हुआ. उसके बाद बुसरा ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola