टाटा स्टील : एक सितंबर से बड़ा फेरबदल, यहां देखें किस अधिकारी को मिली कौन सी नई जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

टाटा स्टील.

टाटा स्टील ने 1 सितंबर से कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। मनोज झा और विवेक बंजारा समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली.

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील में एक सितंबर से कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों में बदलाव होने जा रहा है. कंपनी प्रबंधन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, अधिकारियों के स्थानांतरण और नयी नियुक्तियों से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है. यह बदलाव विभिन्न विभागों में जॉब रोटेशन और करियर प्लानिंग के तहत किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मनोज कुमार झा को मिली नई जिम्मेदारी

मनोज कुमार झा, चीफ इलेक्ट्रिकल फील्ड मेंटेनेंस (आइएल 2), को उनके ही स्तर पर चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस (मिल्स एंड यूटिलिटीज), मिल्स एंड यूटिलिटीज इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस - टाटा स्टील जमशेदपुर के पद पर नियुक्त किया गया है. वे जमशेदपुर से कार्य करेंगे और चीफ ऑफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस को रिपोर्ट करेंगे.

सौम्य चटर्जी को प्रवेश - ईस्ट की जिम्मेदारी

सौम्य चटर्जी, रीजनल बिजनेस हेड प्रवेश - वेस्ट (आइएल-3), को स्थानांतरित कर रीजनल बिजनेस हेड प्रवेश - ईस्ट (आइएल 3), मार्केटिंग कंस्ट्रक्शन एंड प्रवेश बिजनेस बनाया गया है. वे कोलकाता से अपना कामकाज संभालेंगे.

विवेक कुमार बंजारा को सिक्योरिटी वर्क्स की जिम्मेदारी

विवेक कुमार बंजारा, हेड-सिक्योरिटी एंड फायर (आइएल 3), को हेड सिक्योरिटी वर्क्स (आइएल 3), सिक्योरिटी टाटा स्टील जमशेदपुर के पद पर ट्रांसफर किया गया है. वे जमशेदपुर में रहकर कार्य करेंगे.वहीं, जॉब रोटेशन और करियर प्लानिंग के तहत एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट विभाग में भी पांच प्रमुख अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. विवेक कुमार शर्मा, हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस - आरएमएम (आइएल 3), को अब हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस - लाइम प्लांट एंड एमआरएसपीपी (आइएल 3), स्टील मेकिंग मैकेनिकल मेंटेनेंस की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. लक्ष्मीकांत महतो, हेड एमएम आरएमएचएस एंड आरएमपीपी (आइएल 3), को स्थानांतरण के बाद हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस - आरएमएम (आइएल 3) बनाया गया है. अभिषेक कुमार कर्ण, हेड - एमइडी मैकेनिकल (आइएल 3), को ट्रांसफर कर हेड - एमएम आरएमएचएस एंड आरएमपीपी (आइएल 3), मैकेनिकल मेंटेनेंस - आइएम के पद पर भेजा गया है. वे मेरामंडली से कार्य करेंगे. सुभाष कुमार गुप्ता, हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस कास्टर-टीएससीआर (आइएल 3), को हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस- टीएससीआर (आइएल-3) नियुक्त किया गया है. वहीं, मनीष कुमार, हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस आरएमबीबी 1, एसपी 1 एंड एसपी 2 (आइएल 3), को स्थानांतरित कर हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस-सिंटर प्लांट (आइएल3) की नई जिम्मेदारी दी गयी है.

1 सितंबर से प्रभावी होगा बदलाव

टाटा स्टील की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों में किए गए ये बदलाव 1 सितंबर से प्रभावी होंगे. अलग-अलग विभागों में जिम्मेदारियों के पुनर्गठन से अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव आएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola