बोड़ाम के भूपेश पावरलिफ्टिंग फेडरेशन कप में विजेता, डेडलिफ्ट स्पर्धा में दर्ज की उपलब्धि

Updated:
विज्ञापन

पुरस्कार जीतने के बाद भूपेश.

बोड़ाम के दिव्यांग छात्र भूपेश कुमार महतो ने पावरलिफ्टिंग फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

पटमदा : पावरलिफ्टिंग खेल संगठन (पीएसओ) की ओर से आयोजित फेडरेशन कप 2026 चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड निवासी भूपेश कुमार महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम पुरस्कार हासिल किया. भूपेश कुमार महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोलकाता में प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता का आयोजन पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ पश्चिम बंगाल द्वारा कोलकाता के कल्याणी इन्वर्सिटी कैंप में 20 से 23 अगस्त तक आयोजित किया गया था. प्रतियोगिता में उन्होंने बेंच प्रेस/डेडलिफ्ट स्पर्धा में 82.5 किलोग्राम भार उठाकर उपलब्धि दर्ज की.

बोड़ाम व आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल

भुनेश्वर कुमार महतो ने अपनी बेहतरीन ताकत, तकनीक व आत्मविश्वास का परिचय देते हुए अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. उनकी इस उपलब्धि से बोड़ाम सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है. इस सफलता के पीछे झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गेनाइजेशन के कन्हैया कुमार सिंह का अहम योगदान रहा. भूपेश की सफलता पर परिजनों, मित्रों, खेलप्रेमियों व स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola