किसानों को बड़ी राहत, लैम्प्स से सरकारी दर पर मिलेगा यूरिया, जानें कितनी है कीमत

Updated:
विज्ञापन

किसानों के बीच यूरिया खाद वितरित करते विधायक संजीव सरदार.

पोटका में किसानों को खाद की किल्लत से राहत देने के लिए यूरिया वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. विधायक संजीव सरदार ने सरकारी दर पर खाद का वितरण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इससे किसानों को बाजार की ऊंची कीमतों से निजात मिलेगी.

विज्ञापन

पोटका : खेती के महत्वपूर्ण मौसम में किसानों को खाद की किल्लत से राहत दिलाने की दिशा में पोटका लैम्प्स परिसर में यूरिया खाद वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. पोटका विधायक संजीव सरदार ने किसानों के बीच यूरिया खाद वितरित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. पोटका लैम्प्स के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित 366 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा. सरकारी दर पर खाद मिलने से किसानों को बाजार में अधिक कीमत चुकाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेती के समय खाद की कमी नहीं होने देंगे : विधायक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा - खेती के महत्वपूर्ण मौसम में किसानों को खाद की उपलब्धता को लेकर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. किसानों की आवश्यकता के अनुसार समय पर यूरिया समेत अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि किसानों को जरूरत के समय उचित दर पर खाद उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. विधायक ने संबंधित अधिकारियों और लैम्प्स प्रबंधन को निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर ही यूरिया उपलब्ध कराया जाए.

सरकारी दर पर यूरिया मिलने से किसानों में राहत

यूरिया वितरण शुरू होने के बाद क्षेत्र के किसानों में राहत का माहौल है. किसानों का कहना है कि खेती के मौसम में समय पर खाद मिलना बेहद जरूरी है. लैम्प्स के माध्यम से सरकारी दर पर यूरिया उपलब्ध होने से उन्हें बाजार की ऊंची कीमतों से राहत मिलेगी और खेती का काम समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी. कार्यक्रम में समाजसेवी आनंद दास, लैम्प्स अध्यक्ष पंचानन सरदार, सचिव उत्तम साहू, एकलव्य मदीना, संदीप कुमार पटबन्धा, बबलू मदीना, ग्रामप्रधान निपेन मंडल, पंचानन मंडल आदि मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola