Jamshedpur news: मानगो पुल पर लगा भीषण जाम, साकची-आजादनगर मार्ग पर घंटों फंसे रहे राहगीर
मानगो पुल में लगा जाम
जमशेदपुर के मानगो पुल पर बुधवार दोपहर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे वाहन घंटों तक रेंगते रहे. पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. यातायात सुचारू करने के प्रयास जारी हैं.
,जमशेदपुर: लौहनगरी के मानगो पुल पर बुधवार की दोपहर 11.30 बजे से भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई, जिससे वाहनो का परिचलन घंटों तक रेंगता रहा. पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाने के कारण राहगीरों, दैनिक यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफ़ी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
आपके शहर में
मानगो से साकची जाने वाले और साकची से आजाद नगर व उलीडीह की तरफ लौटने वाले वाहन पूरी तरह जाम में फंस गए. घंटों तक गाड़ियां सड़कों पर रेंगती नजर आईं. जुलूस में शामिल लोग भी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होने जा रहे लोग और कई वाहन भी इस भारी जाम में फंसे. जाम लगने के कारण ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, मरीजों और आम लोगों को भीषण गर्मी व जाम के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वही जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराने के प्रयास में जुट गई. वाहनों के भारी दबाव के कारण स्थिति को सामान्य होने में लंबा समय लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए