बाबा घूरेश्वर नाथ के दरबार में गूंजे भजनों के स्वर, राधा-कृष्ण नृत्य और राम दरबार झांकी ने मोहा मन
झांकी ने मोहा मन.
जमशेदपुर के चंडी नगर में बाबा घूरेश्वर नाथ मंदिर में शिव भक्त मंडल द्वारा रुद्राभिषेक और विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया. भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर और भक्तिमय भजनों का आनंद लिया.
जमशेदपुर : बाबा घूरेश्वर नाथ मंदिर चंडी नगर प्रांगण में बुधवार को शिव भक्त मंडल की ओर से रुद्राभिषेक किया गया. साथ ही शाम में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया. आयोजन को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा घूरेश्वर नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
आपके शहर में

भक्तों में किया गया भोग का वितरण
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह रुद्राभिषेक के साथ हुई. इसके बाद दोपहर 2 बजे से महाभोग वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. शाम 7 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ. भजनों की प्रस्तुति से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए.

राधा-कृष्ण नृत्य और राम दरबार झांकी बनी आकर्षण
कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण नृत्य और राम दरबार की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, झांकी और नृत्य प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. भक्तों ने जयकारों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया. शिव भक्त मंडल के सदस्यों ने बताया - बाबा घूरेश्वर नाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा के साथ पिछले 8 वर्षों से लगातार इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस वर्ष भी भक्तों के सहयोग से भव्य आयोजन किया गया.
भक्तों ने लिया धार्मिक आयोजन का आनंद
आयोजन को सफल बनाने में शिव भक्त मंडल के सदस्य विकास कुमार, विवेक कुमार, अभिषेक सिंह, अविनाश कुमार, आकाश कुमार समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए