रांची में बढ़ी सियासी हलचल: CM हेमंत से मिले कांग्रेस के दिग्गज, राज्यसभा चुनाव पर मंथन

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करते कांग्रेस के नेता

Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड राज्यसभा चुनाव में 3 दिन शेष है. JMM के पास पर्याप्त संख्या बल होने की वजह से बैद्यनाथ राम की जीत तय मानी जा रही है. मुख्य मुकाबला कांग्रेस के प्रणव झा और बीजेपी समर्थित परिमल नाथवाणी के बीच है. शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपने उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगा है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Jharkhand Rajya Sabha Election, रांची : झारखंड में राज्यसभा की खाली हो रही सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है. मतदान में अब महज 3 दिन का वक्त बचा है, जिसे देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी गोटियां बिछानी और किलेबंदी तेज कर दी है. इस चुनावी रण में मुख्य रूप से झामुमो (JMM) उम्मीदवार बैजनाथ राम, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और भाजपा (BJP) समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवाणी के बीच मुकाबला दिलचस्प हो चला है. अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा लगातार महागठबंधन के घटक दलों और शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इसी सिलसिले में शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक टीम, जिसमें प्रदेश प्रभारी के राजू, सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस उच्चस्तरीय मुलाकात के दौरान नेताओं ने मुख्यमंत्री से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मजबूत समर्थन मांगा, साथ ही राज्य के विकास से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की.

प्रणव झा को मिला सीपीआईएमएल का साथ

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रत्याशी प्रणव झा पिछले दो दिनों से झारखंड में ही डेरा डाले हुए हैं और लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठकें कर रहे हैं. इसी कड़ी में वे रविवार को सीपीआईएमएल (CPIML) की झारखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए. बैठक के दौरान उन्होंने राज्यसभा चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने और समर्थन देने की अपील की. इस पर सीपीआईएमएल के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पूरी तरह आश्वस्त करते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से खड़े हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर भी इंडिया गठबंधन की एक साझा बैठक हो चुकी है, जहां सीएम हेमंत सोरेन ने महागठबंधन के सभी विधायकों को हर हाल में एकजुट रहने और किसी भी तरह के प्रलोभन में न आने की सख्त अपील की थी.

Also Read: झारखंड के अपर महाधिवक्ता ने दिया इस्तीफा, नवनियुक्त महाधिवक्ता को भेजा त्यागपत्र

संख्या बल का गणित: झामुमो के बैजनाथ राम की जीत तय

अगर इस राज्यसभा चुनाव के गणित और संख्या बल पर नजर डालें, तो यदि किसी भी दल में क्रॉस वोटिंग नहीं होती है, तो इंडिया गठबंधन के पास अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए कुल 56 वोटों का एक बहुत ही मजबूत और पर्याप्त आंकड़ा मौजूद है. इस गठबंधन में सबसे अधिक वोट सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पास हैं, जिसके पास कुल 34 विधायक हैं. इस विशाल संख्या बल के कारण झामुमो के उम्मीदवार बैजनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है. असली और कांटे का मुकाबला दूसरी सीट के लिए कांग्रेस के प्रणव झा और एनडीए समर्थित परिमल नाथवाणी के बीच है. कांग्रेस के पास वर्तमान में अपने 16 विधायक हैं, जबकि सहयोगी राजद (RJD) के पास 04 और लेफ्ट (Left) के पास 02 विधायक हैं. दूसरी तरफ, विपक्ष यानी एनडीए खेमे के पास कुल 24 विधायकों का समर्थन हासिल है. ऐसे में भाजपा समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवाणी को अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए महज 4 अतिरिक्त विधायकों के वोटों की जरूरत है, जिससे मुकाबले में सस्पेंस और हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका बढ़ गई है.

Also Read: Bokaro: बंद आवास का ताला तोड़कर 5 लाख की संपत्ति चोरी, इलाज के लिए वेल्लोर में थे गृहस्वामी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola