Lic chess: हिमांशु चक्रवर्ती शीर्ष पर

Updated:
विज्ञापन

बिष्टुपुर स्थित एलआइइ स्पोर्ट्स क्लब में सोमवार को दो दिवसीय एलआइसी डिवीजनल शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

जमशेदपुर. बिष्टुपुर स्थित एलआइइ स्पोर्ट्स क्लब में सोमवार को दो दिवसीय एलआइसी डिवीजनल शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता के पहले दिन तीसरे दौर (राउंड) तक के मुकाबले खेले गए. इसमें खलारी के हिमांशु बी चक्रवर्ती शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं. उन्होंने तीसरे दौर में गढ़वा के अंकित भारद्वाज को पराजित किया. तीसरे दौर के अन्य मुकाबलों में सीएबी जमशेदपुर के बलवंत कुमार ने एसटीसी जमशेदपुर के कार्तिक चंद्र दास को हराया, जबकि अशोक दास ने वाई. लोकनाथ पर जीत दर्ज की. वहीं, राजेश कुमार और एसडी शर्मा के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ रहा. इससे पहले, प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन सब्यसाची साहू, मीनाक्षी, जी रविशंकर, डीपी वाल्मीकि और आशीष डे ने संयुक्त रूप से किया. इस टूर्नामेंट में मुख्य निर्णायक (चीफ आर्बिटर) की भूमिका चंदन कुमार प्रसाद निभा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola