आप भविष्य में PM बनें, कौन हैं डॉ. हीरा राशिद, पहली फ्लाइट पकड़कर CM योगी से मिलने पहुंचीं लखनऊ
CM योगी (बैकग्राउंड), डॉ हीरा राशिद (गोल घेरे में)
Hira Rashid Jewar Doctor: यूपी के जेवर शहर से आने वाली महिला डॉक्टर हीरा राशिद ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की और उनके विकास कार्यों की सराहना की. उन्होंने बताया कि किस तरह CM Yogi सरकार में उनके शहर में विकास पहुंचा है.
Hira Rashid Jewar Doctor: उत्तर प्रदेश स्थित जेवर शहर की एक यंग महिला डॉक्टर इस समय वायरल हो रही हैं. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और उन्हें भविष्य में PM बनने की शुभकामनाएं दीं. महिला ने अपना नाम डॉ हीरा राशिद बताया.
CM योगी से मिलकर महिला डॉक्टर ने क्या कहा?
महिला डॉक्टर ने कहा कि बहुत गर्व की बात है कि जिस जमीन पर कभी मेरे पिता जी अन्न उपजाया करते थे, उसी भूमि से मैं उड़ान भरकर आज आपसे मिलने आई हूं. जेवर में पहले नेट की सुविधा भी नहीं थी. एयरपोर्ट का काम शुरू करने के बाद यहां काफी विकास पहुंचा है. महिला ने सीएम योगी को भविष्य में पीएम बनते देखने की इच्छा जताई.
कौन हैं डॉ हीरा राशिद?
डॉ हीरा राशिद एक किसान परिवार से आती हैं. वे जेवर की मूल निवासी हैं. उन्होंने बिना किसी कोचिंग-ट्यूशन के 2021 में नीट यूजी परीक्षा पास की थी. बिना किसी कोचिंग के उन्होंने अपने पहले प्रयास में NEET परीक्षा में सफलता हासिल की थी. एक जानकारी के अनुसार, उन्होंने AIR रैंक 1863 हासिल की थी. इस रैंक के दम पर उन्हें फेमस जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JNMC), अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से MBBS में एडमिशन मिला था.
क्या है पूरा मामला?
15 जून यानी कि सोमवार को पहली बार जेवर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए फ्लाइट का संचालन किया गया. इसमें जेवर में रहने वाले 170 किसान भी शामिल थे, इनकी जमीन नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण में ली गई थीं. लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे किसान काफी खुश और भावुक थे.
यह भी पढ़ें- मरीजों के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाने वाली डॉ सेजल, NEET UG में मिले थे इतने मार्क्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए