Jamshedpur News : सीतारामडेरा : पिता के साथ मेला घूमने गयी थी महिला, लौटने के दौरान हो गया कांड
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
सीतारामडेरा थानांतर्गत ह्यूमपाइप रोड के रहने वाले नारायण माइती की बेटी के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन लिया और फरार हो गये.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सीतारामडेरा थानांतर्गत ह्यूमपाइप रोड के रहने वाले नारायण माइती की बेटी के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन लिया और फरार हो गये. इस संबंध में नारायण माइती ने सीतारामडेरा थाना में केस दर्ज कराया है. घटना 13 जून की रात करीब 7:30 बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायण माइती अपनी बेटी दीपा माइती और नतनी को घुमाने के लिए डिजनीलैंड मेला लेकर गये थे. मेला घूमने के बाद तीनों स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान न्यू सिविल कोर्ट दुर्गा पूजा मैदान के पास पीछे से बाइक पर दो युवक आये और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये. घटना के बाद उन्होंने हल्ला कर उनका पीछा किया. लेकिन अंधेरा होने के कारण दोनों मौके से फरार हो गये. उन्होंने बताया कि चेन की कीमत करीब दो लाख रुपये थी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन