फूड एप के डिलीवरी ब्वॉय ने नहीं दी रंगदारी, तो पड़ोसी ने चापड़ से कर दिया हमला
टेल्को थाना पहुंचा पीड़ित.
जमशेदपुर में एक फूड ऐप डिलीवरी ब्वॉय पर रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला हुआ है. पड़ोसी ने चापड़ से हमला कर उसे घायल कर दिया. आरोपी हाल ही में जेल से छूटकर आया था.
जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत ग्वाला बस्ती के रहने वाले एक फूड एप के डिलीवरी ब्वॉय प्रियांशु गुप्ता पर रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. ग्वाला बस्ती निवासी प्रियांशु गुप्ता एक फूड एप के लिए डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है. सोमवार की रात करीब सात बजे, पड़ोस में रहने वाले रविंद्र कुमार ने प्रियांशु के पास पहुंचकर पांच हजार रुपये रंगदारी की मांग की. जब प्रियांशु ने पैसे देने से इंकार किया तो उसने गुस्से में आकर उस पर चापड़ से हमला कर दिया. इस हलमें में उसके कान और सिर पर चोट लगी.
आपके शहर में
टेल्को थाना पहुंचा पीड़ित, पुलिस ने भेजा अस्पताल
घटना के बाद प्रियांशु टेल्को थाना पहुंच कर मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. यहां डिमना रोड के पास रविंद्र ने उसे रोक कर फिर से पिटाई कर दी. साथ ही उसका मोबाइल भी छीन लिया. उसके बाद प्रियांशु ने एमजीएम अस्पताल में अपना इलाज करवाया. फिर टेल्को थाना पहुंच कर मामले की पूरी जानकारी दी.
हाल ही में जेल से बाहर आया है आरोपी
पुलिस ने बताया - आरोपी रविंद्र अपराधी है. इससे पूर्व भी फायरिंग के एक मामले में जेल जा चुका है और घटना से महज तीन दिन पूर्व ही जेल से छूटकर बाहर आया है. लिखित शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस रविंद्र के घर पर लगातार छापेमारी कर रही है.
कपाली में प्रेमिका से मिलने गये युवक पर चाकू से हमला
सरायकेला:खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत अलबेला गार्डन के पास प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक जिशान अफताब पर प्रेमिका के भाई ने चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद सभी मौके से फरार हो गये. आस पास में मौजूद लोगों ने जिशान को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. घटना सोमवार की रात करीब नौ बजे की है.
प्रेमिका के भाई ने किया हमला
सूचना मिलने के बाद कपाली ओपी प्रभारी अविनाश मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. थाना प्रभारी अविनाश ने बताया - जिशान रात को अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए अलबेला गार्डेन के पास आया था. उसी दौरान उसकी प्रेमिका के भाई ने चाकू मारकर घायल कर दिया. प्रेमिका ने खुद ही जिशान को मिलने के लिए बुलाया था. मिलने के दौरान ही प्रेमिका के भाई ने दोनों को देख लिया. इस बात को लेकर दोनों युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ने पर प्रेमिका के भाई ने जिशान पर चाकू से हमला कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए