Asmita volleyball league at rd bhatta centre : केपीएस मानगो और शंकोसाई की टीम ने दर्ज की शानदार जीत

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 29 Mar 2026 11:07 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से रामदास भट्ठा कम्युनिटी सेंटर मैदान में अस्मिता वॉलीबॉल सिटी लीग का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से रामदास भट्ठा कम्युनिटी सेंटर मैदान में अस्मिता वॉलीबॉल सिटी लीग का आयोजन किया गया. दो दिवसीय इस लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीजेपी नेता कुलवंत सिंह बंटी व विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट विधान मरांडी ने किया. प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गये मुकाबलों में केपीएस मानगो की टीम ने भकत सिंह क्लब को 2-1 से, शंकोसाई की टीम ने डीबीएमएस डे-बोर्डिंग को 2-0 से और केपीएस गम्हरिया की टीम ने जादूगोड़ा को 2-0 से मात दी. अन्य मुकाबलों में टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर, शंकोसाई बी टीम ने जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में अपनी जगह बनायी. प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा. मौके पर एम भास्कर राव, सुनील तिवारी, सुनील राय, अरशद अली, अमरीक सिंह, धनरंजन शर्मा, दीपक कुमार, राकेश महतो मौजूद थे. फाइनल मैच संध्या छह बजे से शुरू होगा.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola