ePaper

झारखंड में जुलाई से काम करने लगेगा भूमि बैंक : रघुबर दास

Updated at : 28 Jun 2015 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में जुलाई से काम करने लगेगा भूमि बैंक : रघुबर दास

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा है कि झारखंड में प्रस्तावित भूमि बैंक जुलाई से काम करना शुरू कर देगा. टाटा स्टील द्वारा 11 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले पश्चिमी कोरिडोर निर्माण उद्घाटन के अवसर पर दास ने यहां पर कहा कि इस सिलसिले में सभी औपचारिकता लगभग पूरी हो गयी […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा है कि झारखंड में प्रस्तावित भूमि बैंक जुलाई से काम करना शुरू कर देगा. टाटा स्टील द्वारा 11 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले पश्चिमी कोरिडोर निर्माण उद्घाटन के अवसर पर दास ने यहां पर कहा कि इस सिलसिले में सभी औपचारिकता लगभग पूरी हो गयी है और जुलाई के पहले सप्ताह में इसे (भूमि बैंक) को घोषित कर दिया जाएगा.

पश्चिमी कोरिडोर के लिए निजी इस्पात कंपनी की सराहना करते हुये मुख्यमंत्री ने टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक (भारत और दक्षिण पूर्वी एशिया) के टीवी नरेन्द्रन से राज्य में और अधिक निवेश करने का आग्रह किया और उन्हें सभी सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola