राजापाकर में पूर्व विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

राजा पाकड़ थाना की तस्वीर

Hajipur News : राजापाकर वार्ड-8 में हिंसक वारदात, घायल युवक ने दर्ज कराई FIR

विज्ञापन

Hajipur News (नीरज कुमार) : पूर्व के विवाद में  एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को सुलह के लिए घर बुलाकर किया जानलेवा हमला कर किया घायल. घटना राजापाकर थाना क्षेत्र के राजापाकर उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 8 की है. वार्ड नंबर 8 निवासी प्रमोद कुमार राय के पुत्र संजेश कुमार ने राजापाकर थाने में आवेदन देकर तीन लोग को नामजद एवं 10 से 15 अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमले किए जाने के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. संजेश कुमार द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया कि 26 मई को शाम 7:30 बजे के करीब पूर्व के विवाद में सुलह करने को लेकर विनोद कुमार, अमन कुमार, शांति कुमारी  ने मुझे अपने घर बुलाया. जहां पहले से 10 से 15 अज्ञात लोग मौजूद थे.

गर्दन पर चाकू से वार, ग्रामीणों ने बचाई जान

घर पर जाने पर पूर्व से घात लगाए अमन कुमार ने मेरे गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे मेरा गर्दन कट गया तथा मैं लहू- लुहान होकर जमीन पर गिर गया. वहीं विनोद कुमार और शांति कुमारी ने मुझे गिरने के बाद भी मुझ पर चाकू से हमला किया. किसी भी प्रकार से ग्रामीणों ने बीच बचाव किया तब जाकर जान बची. वही डायल 112 की पुलिस मुझे अस्पताल पहुंचाया जहां मेरा प्राथमिक उपचार हुआ. वहीं इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है. तथा मामले की छानबीन की जा रही है. दोषियों को के ऊपर सख्त कानूनी करवाई की जाएगी. इस संबंध में घायल व्यक्ति द्वारा आज बुधवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई.

Also Read : महनार नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, प्रशासन ने जारी किया कार्यक्रम

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन