Jamshedpur News. जुगसलाई नाला पक्कीकरण के लिए 2.95 करोड़ आवंटन मिला

Updated:
विज्ञापन

अब बारिश के मौसम में नाले का पानी सड़कों और घरों में जमा नहीं होगा

विज्ञापन

Jamshedpur News.

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के नालों के पक्कीकरण की योजना को मंजूरी मिल गयी है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के शहरी स्थानीय निकायों को नागरिक सुविधा मद अंतर्गत 2.95 करोड़ जुगसलाई नगर पार्षद को आवंटन किया गया है. स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अक्तूबर 2024 में नालों के पक्कीकरण की योजना बनायी गयी थी. स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक द्वारा इस योजना की अनुशंसा की गयी थी. नाला के लिए उनके अनुशंसा पर विभाग ने नगर पार्षद को फंड आवंटन कर दिया है. जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर कार्य शुरू होगा.

यह जुगसलाई की जनता की वर्षों पुरानी मांग थी. नाला पक्कीकरण से जुगसलाई के हजारों परिवारों को राहत मिलेगी. खासकर बारिश के मौसम में नाले का पानी सड़कों और घरों में जमा नहीं होगा. योजना की स्वीकृति के लिए विधायक मंगल कालिंदी ने विगत दिनों नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा था, जिसपर मंत्री ने आश्वासन दिया था की जल्द इसकी स्वीकृति दी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola