Jamshedpur News. बिष्टुपुर : तेज रफ्तार दो कार में जोरदार टक्कर, सवारी जख्मी
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन
दोनों कार के एयर बैग खुल जाने से सवारी मिली सेफ्टी
विज्ञापन
Jamshedpur News.
बिष्टुपुर थानांतर्गत सेंटर फॉर एक्सीलेंस गोलचक्कर के पास दो कार (जेएच05डीजी-3761)(जेएच05डीएच-4339) की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार हुई कि दोनों कार का एयर बैग खुल गया. टक्कर में दोनों कार में सवार लोगों को हल्की चोट लगी है. घटना बुधवार की सुबह करीब आठ बजे की है.जानकारी के अनुसार सेंटर फॉर एक्सीलेंस गोलचक्कर के पास सोनारी की ओर से एक कार आ रही थी. वहीं एक कार जुबिली पार्क की ओर से बिष्टुपुर की ओर जा रही थी. सोनारी की ओर से आने वाली कार ने गोलचक्कर पर अचानक से गाड़ी को मोड़ दिया. यहां दूसरी कार से जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतना जोरदार हुआ कि एक कार डिवाइडर पर चढ़ गया. आसपास के लोगों की मदद से दोनों कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया. घटना के तुरंत बाद ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को सड़क से किनारे करवाया. पुलिस ने हल्के जख्मी लोगों को इलाज के लिए टीएमएच भी भिजवाया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन