Jamshedpur News. सलगाझुरी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव पुनः शुरु हो : समिति
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
थर्ड लाइन निर्माण के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल ने यहां ट्रेनों का ठहराव कर दिया है बंद
विज्ञापन
Jamshedpur News.
संयुक्त ग्राम समन्वय समिति के अध्यक्ष रामसिंह मुंडा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सलगाझुरी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव पुनः शुरू करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2025 में थर्ड लाइन निर्माण के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा यहां ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया. इससे स्थानीय ग्रामीणों, मजदूरों और छात्रों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस जनहित के मुद्दे पर समिति द्वारा रेल मंत्रालय से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक कई बार ज्ञापन सौंपा गया. इसके अलावा स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने भी रेलवे प्रशासन को पत्र लिखा, लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया.उन्होंने बताया कि इस स्टेशन पर 4.5 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं का निर्माण हुआ था, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया था. समिति ने चेतावनी दी है कि यदि ठहराव अविलंब शुरू नहीं हुआ, तो जनता रेल चक्का जाम और धरना-प्रदर्शन जैसे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन