Jamshedpur News. बकरीद पर शांति और सौहार्द बनाये रखने के लिए कदमा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
Jamshedpur News.
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से बुधवार की शाम को कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारी और जवानों द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया. इस मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा जगाना और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना रहा.फ्लैग मार्च के दौरान फोर्स ने कदमा के संवेदनशील इलाकों में बारी-बारी से पैदल मार्च किया. इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज कुमार के नेतृत्व में मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों, संवेदनशील चौराहों और घनी आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद भी किया और उनसे अफवाहों पर ध्यान न देने व त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. कदमा थाना प्रभारी दिलीप यादव ने लोगों से कहा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर फौरन पुलिस को सूचित करे. 112 पर काॅल कर जानकारी दे. पुलिस प्रशासन की ओर से बकरीद को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं. उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










