जवानों की कलाई पर छात्राओं ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों के संग मनाया रक्षाबंधन
राखी बांधते छात्र
एनएमएल केरला पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर में गुरुवार को देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. छात्राओं ने सैनिक भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की कामना की.
जमशेदपुर: एनएमएल केरला पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर में गुरुवार को देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. समारोह में भारतीय सेना की 220 रेजिमेंट के जवानों और एनसीसी की 37 बटालियन के जवानों ने हिस्सा लिया.
आपके शहर में
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत के साथ हुई. विद्यालय की छात्राओं ने सैनिक भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की कामना की. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से भर दिया.

जवान देश के सच्चे रक्षक : उपप्राचार्या
विद्यालय की उपप्राचार्या मंदीप कौर ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि रक्षा के संकल्प का प्रतीक भी है. देश के जवान हमारे सच्चे रक्षक हैं. ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति और जवानों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है.
वहीं उपप्राचार्या गुनगुन मल्होत्रा ने कहा कि विद्यालय के बच्चों को देश के वीर जवानों से मिलने और उनका सम्मान करने का अवसर मिलना गर्व की बात है. यह अनुभव बच्चों के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा.
सैन्य अधिकारियों ने विद्यालय परिवार का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन सैनिकों का मनोबल बढ़ाते हैं. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं, एनसीसी कैडेट्स और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए