उम्र ढल गई, लेकिन भाई के लिए प्यार नहीं... 95 साल की बहन ने बांधी राखी

Updated:
विज्ञापन

राखी बांधते लक्ष्मी महतो

रक्षाबंधन पर 95 वर्षीय लक्ष्मी महतो ने अपने भाई महादेव महतो की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह की एक भावुक मिसाल पेश की है.

विज्ञापन

राजनगर: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाई-बहन के अटूट प्रेम की एक भावुक तस्वीर राजनगर प्रखंड की केंदमुंडी पंचायत अंतर्गत सालबनी गांव में देखने को मिली. यहां 95 वर्ष से अधिक उम्र की लक्ष्मी महतो ने रक्षाबंधन के दिन अपने भाई महादेव महतो की कलाई पर राखी बांधी. उम्र के इस पड़ाव पर भी भाई के प्रति बहन का स्नेह और अपनापन उसी तरह कायम है, जैसा बचपन में हुआ करता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

लक्ष्मी महतो ने पूरे स्नेह के साथ अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की कामना की. इस दौरान भाई-बहन के बीच भावुकता का माहौल रहा. परिवार के सदस्यों के लिए भी यह पल बेहद खास रहा.

उम्र बढ़ी, लेकिन कम नहीं हुआ प्यार

लंबी उम्र की यात्रा तय करने के बाद भी लक्ष्मी महतो और महादेव महतो के बीच भाई-बहन का प्रेम और अपनापन आज भी उसी तरह बना हुआ है. रक्षाबंधन के मौके पर बहन द्वारा भाई की कलाई पर राखी बांधने का यह दृश्य रिश्ते की गहराई को बयां कर रहा था.

लक्ष्मी महतो और महादेव महतो का यह रिश्ता इस बात की मिसाल बना कि समय और उम्र चाहे कितनी भी बदल जाए, भाई-बहन के बीच स्नेह का बंधन कमजोर नहीं पड़ता. रक्षाबंधन का यह भावुक क्षण वहां मौजूद लोगों को भी भाव-विभोर कर गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola