सीनी ओपी में महिला समिति ने मनाया रक्षाबंधन, थाना प्रभारी समेत जवानों को बांधी राखी

Updated:
विज्ञापन

राखी बांधती समिति की सदस्य

सरायकेला के सीनी ओपी में महिला समिति ने थाना प्रभारी और पुलिस जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा का वचन दिया.

विज्ञापन

सरायकेला: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सीनी ओपी में एक अनोखा और भावुक दृश्य देखने को मिला. यहाँ महिला समिति की सदस्यों ने थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह सहित ओपी में पदस्थापित सभी पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शुक्रवार को महिला समिति की महिलाएं ओपी पहुंचीं और पुलिस जवानों को तिलक लगाकर, आरती उतारकर राखी बांधी. उन्होंने पुलिसकर्मियों की लंबी उम्र, सुरक्षा और सुख-समृद्धि की कामना की.इस दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने सभी बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उनका आशीर्वाद लिया और उपहार स्वरूप मिठाइयां भेंट कीं.

महिला समिति की सदस्यों ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात हमारी सुरक्षा में लगे रहते हैं.त्योहार के दिन भी वे अपने परिवार से दूर रहकर समाज की सेवा करते हैं.इसलिए हम सभी ने उन्हें अपना भाई मानकर राखी बांधी है, ताकि उन्हें भी परिवार जैसा एहसास हो. वहीं थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि यह पल हमारे लिए बेहद सम्मान और भावुक करने वाला है. महिला समिति की बहनों द्वारा राखी बांधने से हमें एक नई ऊर्जा मिली है. हम सभी बहनों की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे. इस अवसर पर ओपी के सभी पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे. पूरे थाना परिसर में खुशी और भाईचारे का माहौल बना रहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola