Jamshedpur News : महिला स्वास्थ्य एवं एनीमिया जागरुकता शिविर में 150 महिलाओं की हुई जांच

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 06 Sep 2025 12:42 AM

विज्ञापन

Jamshedpur News : सोनारी सामुदायिक केंद्र में शुक्रवार को जमशेदपुर ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से महिला स्वास्थ्य एवं एनीमिया जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कई महिलाओं में सामान्य से काफी अधिक मिला शुगर, जीवनशैली सुधारने की सलाह

Jamshedpur News :

सोनारी सामुदायिक केंद्र में शुक्रवार को जमशेदपुर ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से महिला स्वास्थ्य एवं एनीमिया जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन टाटा स्टील फाउंडेशन, फाग्सी और पी एंड जी हेल्थ के सहयोग से किया गया. शिविर में जांच कराने आयी कई महिलाओं को पता ही नहीं था कि उनको शुगर भी है, मगर जांच में कई महिलाओं में सामान्य से काफी अधिक शुगर पाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि सही समय पर शुगर का इलाज नहीं होने से हृदय, किडनी, आंख समेत कई अंगों को नुकसान हो सकता है. सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ मौसमी दास घोष ने कहा कि सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चले इस शिविर में 150 से ज्यादा महिलाओं के हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बीएमआई और टीएसएच की जांच की गयी. जांच के दौरान डॉक्टरों ने महिलाओं को जीवनशैली सुधारने की सलाह दी. साथ ही एनीमिया जांच बूथ भी लगाया गया, जहां महिलाओं को बीमारी से बचाव और समय पर इलाज के तरीके बताये गये. इसके साथ ही टीएमएच के सभागार में एक सेमिनार का आयोजन किया गया.

जिसमें उपस्थित डॉ अर्चना बारिक ने देश में आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के बोझ पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर डॉ. वनिता सहाय, डॉ. आशा गुप्ता, डॉ. रघुमनी, डॉ. पूनम मेहता, डॉ. अर्चना, डॉ. वीणा, डॉ. सुनीता और डॉ. एस. गांधी सहित सेमिनार में 100 से अधिक स्नातकोत्तर और एमबीबीएस छात्रों व शहर की कई स्त्री रोग विशेषज्ञ मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola