Jamshedpur News : टाटा स्टील कर्मियों के बच्चों के लिए वीजी गोपाल स्कॉलरशिप का निकला आवेदन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
टाटा स्टील के कर्मचारियों के बच्चों के लिए वीजी गोपाल स्कॉलरशिप का आवेदन निकला है. वैसे छात्र जो प्रोफेशनल कोर्स, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिसिन, बिजनेस मैनेजमेंट और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं
78310 रुपये से कम सैलरी वाले कर्मियों के बच्चों को मिलेगा लाभ
Jamshedpur News :
टाटा स्टील के कर्मचारियों के बच्चों के लिए वीजी गोपाल स्कॉलरशिप का आवेदन निकला है. वैसे छात्र जो प्रोफेशनल कोर्स, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिसिन, बिजनेस मैनेजमेंट और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं, उसके पिता इसके लिए अपना आवेदन कर सकते हैं. इसके तहत 12 हजार रुपये प्रतिमाह तक का स्कॉलरशिप मिलेगा. 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच नामांकन लेने वाले बच्चों का चयन किया जायेगा. वैसे कर्मचारी, जिनका मासिक वेतनमान 78310 रुपये से कम होगा, उनके बच्चों को ही यह लाभ दिया जायेगा. कर्मचारी अपने बच्चों के लिए 13 जून से 16 जुलाई तक अपना आवेदन डाउनलोड कर सकते हैं और 30 जुलाई तक इसको जमा कर सकते हैं. इसके तहत 20 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जायेगी.यह स्कॉलरिशिप इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों को प्रति वर्ष 12 हजार रुपये, प्रोफेशनल कोर्स में पीजी करने वाले इंजीनियरिंग, मेडिसिन, कंप्यूटर साइंस, बिजनेस मैनेजमेंट, पर्सनल मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट और एकाउंटेंसी के छात्रों को 9 हजार रुपये प्रति वर्ष, किसी भी ब्रांच में डिप्लोमा करने वाले छात्रों को 9 हजार रुपये प्रति वर्ष और 12वीं की शिक्षा पास होने वाले छात्र जिनके अभिभावक का निधन हो गया है, उन्हें 7,200 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे. वहीं, 5 छात्रवृत्ति विशेष रूप से महिलाओं को दी जायेगी. स्वरोजगार वाले छात्रों को संतोषजनक आय प्रमाणपत्र वीजी गोपाल स्कॉलरशिप कमेटी के सचिव के पास जमा करना होगा. इसी के साथ आरडी टाटा टेक्नीकल इंस्टीट्यूट के प्रथम पांच रैंक के छात्रों को भी यह लाभ मिलेगा. टाटा स्टील के जनरल ऑफिस बिल्डिंग के सीनियर मैनेजर (इंप्लाइमेंट ब्यूरो) कार्यालय से सुबह 9:30 बजे से दोपहर एक बजे तक और 2 बजे दोपहर से शाम 5:30 बजे तक फॉर्म मिलेगा और यहीं जमा भी किया जायेगा. फॉर्म ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए