टाटा स्टील में CDP 2026 की तैयारी शुरू, सौरभ कुंडू संभालेंगे कमान

Updated:
विज्ञापन

टाटा स्टील

टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 'सीडीपी (कार्बन डिस्क्लोजर प्रोजेक्ट) 2026 डिस्क्लोजर साइकिल' की शुरुआत कर दी है. कंपनी अपने वैश्विक परिचालन क्षेत्रों की स्टील रिपोर्टिंग साझा करेगी. इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के लिए एक 16-सदस्यीय लीडरशिप टीम का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व सौरभ कुंडू करेंगे.

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील में वित्त वर्ष 2026 के लिए 'सीडीपी (कार्बन डिस्क्लोजर प्रोजेक्ट) 2026 डिस्क्लोजर साइकिल' की औपचारिक शुरुआत हो गयी है. इसके तहत कंपनी दुनिया भर में फैले अपने सभी परिचालन क्षेत्रों की स्टील रिपोर्टिंग साझा करेगी. टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीडीपी डिस्क्लोजर को समय पर पूरा कर प्रस्तुत करने के लिए 16 सदस्यीय उच्चस्तरीय लीडरशिप टीम का गठन किया गया है. इसे समय पर जमा करने की जिम्मेदारी वीपी एसएचएस के पास होगी.

सौरभ कुंडू करेंगे टीम का नेतृत्व

गठित लीडरशिप टीम का नेतृत्व चीफ कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी सौरभ कुंडू करेंगे. वहीं, चीफ एनवायरनमेंट मैनेजमेंट अनूप श्रीवास्तव को को-लीडर बनाया गया है. हेड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग एंड डिस्क्लोजर जैसन थॉमस टीम के संयोजक होंगे.

16 सदस्यीय लीडरशिप टीम में अंकन मित्रा, गौतम नायडू कामाथम, एच अमरनाथ व्यास, मार्क डेनिस (टाटा स्टील नीदरलैंड्स), मुनीश सूदन, नेहा हरलाल्का, पॉल कीलर, पीयूष झा, प्रवीण कुमार विल्सन पूर्ति, राजेश कुमार अग्रवाल, रंजन कुमार सिन्हा, रवि कुमार और सकचाई लोयफाकाजोन को सदस्य मनोनित किया गया है.

रिपोर्टिंग के लिए सेंट्रल टीम भी बनी

रिपोर्टिंग और डिस्क्लोजर की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सेंट्रल टीम का भी गठन किया गया है. इसका नेतृत्व जैसन थॉमस करेंगे. टीम में इप्सिता दास, मैनेजर जीएसजी अकाउंटिंग और अनुष्का घोष, मैनेजर एनवायरनमेंट एयर एंड वॉटर क्वालिटी मैनेजमेंट को सदस्य बनाया गया है.

इसके अलावा उत्सर्जन, बायोडायवर्सिटी, वॉटर अकाउंटिंग, एनर्जी, गवर्नेस और बिजनेस स्ट्रैटेजी जैसे अलग-अलग क्षेत्रों के लिए सेक्शन ओनर भी तय किए गये हैं. इसका उद्देश्य सीडीपी रिपोर्टिंग और डिस्क्लोजर की पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा करना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola