टाटा स्टील में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के ट्रांसफर और प्रमोशन से बदली विभागों की कमान
टाटा स्टील
टाटा स्टील प्रबंधन ने प्रशासनिक और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन किए हैं. कॉरपोरेट एथिक्स, सीएसआर, पावर सिस्टम्स, हॉट स्ट्रिप मिल जैसे कई विभागों में बड़े बदलाव हुए हैं.
जमशेदपुर: टाटा स्टील प्रबंधन ने प्रशासनिक और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन किए हैं. कंपनी की ओर से इसका आधिकारिक सर्कुलर जारी किया गया है. इसके तहत कॉरपोरेट एथिक्स, सीएसआर, पावर सिस्टम्स, हॉट स्ट्रिप मिल (टीएसके) समेत कई विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.
आपके शहर में
सर्कुलर के अनुसार, बहालेन चंपिया को एरिया मैनेजर कॉरपोरेट एथिक्स से ट्रांसफर कर एरिया मैनेजर अफर्मेटिव एक्शन (सीएसआर) बनाया गया है. वे जमशेदपुर से कार्य करेंगी.
राकेश कुमार को सीनियर एरिया मैनेजर (एनर्जी मैनेजमेंट सेंटर, टीएसएम) से ट्रांसफर कर सीनियर एरिया मैनेजर पीपीइ ऑपरेशंस (मेरामंडली) की जिम्मेदारी दी गयी है.
सोनल सिंह को मैनेजर सीजीएल (टीएसके) से ट्रांसफर कर मैनेजर प्रोसेस सीसीएल (कोटेड प्रोडक्ट्स ऑपरेशंस, साहिबाबाद) बनाया गया है. वहीं, पंकज भूषण को एरिया मैनेजर आइएम सेक्शन आरएमपी से ट्रांसफर कर एरिया मैनेजर आइएम सेक्शन एचआरपीजीएल (तारापुर) बनाया गया है.
सत्यव्रत साहू को मैनेजर प्रोसेस सीसीएल से ट्रांसफर कर मैनेजर प्रोक्योरमेंट एसआरएम (सप्लायर मैनेजमेंट एंड प्रोसेस इम्प्रूवमेंट, जमशेदपुर) की जिम्मेदारी दी गयी है.
रोहित को हेड ऑपरेशन एचएसएम (टीएसके) से ट्रांसफर कर हेड प्रोसेस एचएसएम (जाजपुर) बनाया गया है. वहीं, पंकज दत्ता चौधरी को हेड प्रोसेस एचएसएम (टीएसके) से ट्रांसफर कर हेड टीएसके (जाजपुर) की जिम्मेदारी दी गयी है.
इंटरव्यू प्रक्रिया में सफलता के बाद कई अधिकारियों को प्रमोशन
दूसरी ओर, हाल ही में आयोजित इंटरव्यू प्रक्रिया में सफलता हासिल करने के बाद कई अधिकारियों को पदोन्नति देकर नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
संतोष कुमार राउत को सीनियर एरिया मैनेजर बामेबारी से प्रमोट कर हेड माइनिंग सरुआबिल एंड कमरदा (एफएएमडी) बनाया गया है.
अमित भिक्षुक खापर्डे को सीनियर मैनेजर मैकेनिकल मेंटेनेंस से पदोन्नत कर एरिया मैनेजर मैकेनिकल मेंटेनेंस (वायर रॉड मिल-वेस्ट, तारापुर) बनाया गया है.
वहीं, रितु विश्वकर्मा को असिस्टेंट मैनेजर (एसओआइ टीएसके) से प्रमोट कर मैनेजर प्रोक्योरमेंट आइटी (जमशेदपुर) की जिम्मेदारी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए