Jamshedpur News : केयू : 2 जुलाई से शुरू होगी बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा, शेड्यूल जारी
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन

कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के परीक्षा विभाग ने बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के परीक्षा विभाग ने बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह परीक्षा आगामी 2 जुलाई से शुरू होगी. परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली में होगा, जिसके लिए परीक्षार्थियों को सुबह 08:30 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.निर्धारित कार्यक्रम के तहत 2 जुलाई (गुरुवार) को अप्लाइड एनाटॉमी एंड अप्लाइड फिजियोलॉजी और 4 जुलाई (शनिवार) को अप्लाइड सोशियोलॉजी एंड अप्लाइड साइकोलॉजी विषय की परीक्षा होगी. कोल्हान प्रमंडल के कुल 7 नर्सिंग कॉलेजों की परीक्षा के लिए बिष्टुपुर स्थित श्रीमती केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज, जमशेदपुर को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है. केएमपीएम कॉलेज के प्राचार्य ही इस परीक्षा के केंद्र अधीक्षक होंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है. अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा के दौरान सामूहिक कदाचार, वॉकआउट या किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का उपयोग करने पर परीक्षा रद्द कर दी जायेगी और संबंधित परीक्षार्थियों को शून्य अंक दिये जायेंगे. इसके साथ ही अनुशासनहीनता या वीक्षकों से दुर्व्यवहार करने पर छात्रों को निष्कासित भी किया जा सकता है.इन कॉलेजों के परीक्षार्थी होंगे शामिल
इस परीक्षा में टीएमएच कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अरका जैन यूनिवर्सिटी (स्कूल ऑफ नर्सिंग), एमबीएनएस इंस्टीट्यूट, सरदार पटेल ग्रुप ऑफ एजुकेशन और ऊषा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के परीक्षार्थी शामिल होंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजेश कुमार
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










