Jamshedpur News : एमजीएम थाना प्रभारी पर होमगार्ड जवानों ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

एमजीएम अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवानों ने एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास पर अभद्र व्यवहार करने और जवानों का मनोबल गिराने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

थानेदार ने आरोपों को बताया निराधार

Jamshedpur News :

एमजीएम अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवानों ने एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास पर अभद्र व्यवहार करने और जवानों का मनोबल गिराने का आरोप लगाया है. गार्ड प्रभारी दिग्विजय पांडे ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा को लिखित शिकायत देकर कहा है कि गुरुवार रात थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और बैरियर व घेराबंदी की रस्सी हटाकर अपने वाहन में ले गये. आरोप है कि इस दौरान जवानों को बुलाकर परेड करायी गयी तथा उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया. जवानों ने बैरियर और रस्सी लगाने की अनुमति देने तथा मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है.वहीं, थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने सभी आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि वे नियमित जांच के तहत अस्पताल पहुंचे थे. इमरजेंसी के पास बांधी गयी रस्सी से मरीजों की आवाजाही प्रभावित होने की शिकायत मिली थी, जिसे हटाया गया. साथ ही वाहन चोरी की शिकायत के संबंध में सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी. उन्होंने कहा कि जवानों को केवल ड्यूटी के दौरान नेम प्लेट, टोपी और निर्धारित वर्दी में रहने तथा जिम्मेदारी से कार्य करने का निर्देश दिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola