शुद्ध पाठ की शिक्षा अाैर महत्ता पर हाेगी व्याख्या
Updated at : 07 Nov 2019 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : श्रीगुरु नानक देव के 550वें प्रकाशाेत्सव के उपलक्ष्य पर स्टेशन रोड जुगसलाई गुरुद्वारा में नाै नवंबर से चार दिवसीय पाठ बोध समागम का आयोजन किया जायेगा. स्टेशन रोड जुगसलाई गुरुद्वारे में नाै नवंबर से संध्या साढ़े छह बजे से नाै बजे तक ज्ञानी गुरप्रताप सिंह द्वारा श्रीगुरु नानक देव की शाह रचना जपजी […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : श्रीगुरु नानक देव के 550वें प्रकाशाेत्सव के उपलक्ष्य पर स्टेशन रोड जुगसलाई गुरुद्वारा में नाै नवंबर से चार दिवसीय पाठ बोध समागम का आयोजन किया जायेगा. स्टेशन रोड जुगसलाई गुरुद्वारे में नाै नवंबर से संध्या साढ़े छह बजे से नाै बजे तक ज्ञानी गुरप्रताप सिंह द्वारा श्रीगुरु नानक देव की शाह रचना जपजी साहिब का अर्थ और शुद्ध उच्चारण की प्रस्तुति की जायेगी.
पहली बार इस प्रकार का आयोजन स्टेशन रोड गुरुद्वारा में किया जा रहा है. गुरुद्वारा साहिब में गुरुवाणी पाठ बोध समागम में शुद्ध पाठ की शिक्षा दी जायेगी. श्री सिंह पाठ की बुनियादी पहलुओं से संगत काे रूबरू करायेंगे.
उन्होंने कहा कि संगत पूरी तन्मयता से शुद्ध पाठ का गुर सीखे, यही उनके जीवन का उद्देश्य है. आदि गुरु श्रीगुरुग्रंथ साहिब की मूलवाणी जपजी जगतगुरु श्रीगुरु नानक देव द्वारा जन कल्याण के लिए उच्चारित की गयी अमृतमयी वाणी है. जपजी एक विशुद्ध एक सूत्रमयी दार्शनिक वाणी है. उसमें महत्वपूर्ण दार्शनिक सत्यों को सुंदर अर्थ पूर्ण और संक्षिप्त भाषा में काव्यात्मक ढंग से अभिव्यक्त की गयी है. इसमें ब्रह्मज्ञान का अलौकिक ज्ञान प्रकाश है. इसका दिव्य दर्शन मानव जीवन का चिंतन है.
इस वाणी में धर्म के सत्य, शाश्वत मूल्यों को बही मनोहारी ढंग से प्रस्तुत किया गया है. अतः महान गुरु की इस महान कृति की व्याख्या करना तो दूर, इसे समझना भी आसान नहीं है, लेकिन इसमें प्रयुक्त भाषाओं को जानते हैं, उनके लिए इसका चिंतन, मनन करना उदत्तकारी एवं उदर्वोमुखी है. यह एक पहली धार्मिक और रहस्यवादी रचना है. आध्यात्मिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में इसका अत्याधिक महत्व महान है.
धार्मिक समागम की तैयारियाें का जायजा लिया बाेर्ड ने
झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के प्रतिनिधियाें ने बुधवार काे कीताडीह गुरुद्वारा कमेटी द्वारा आरपीएफ मैदान में नाै नवंबर को आयाेजित हाेनेवाले धार्मिक समागम की तैयारियाें का जायजा लिया.
बाेर्ड के प्रधान सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला, शमशेर सिंह सिद्धू, कुलविंदर सिंह पन्नू, अमरजीत सिंह भामरा, जितेंद्र सिंह बब्बू, त्रिलोचन सिंह जायजा लेने पहुंचे थे. सभी कीताडीह गुरुद्वारा के प्रधान सरदार अर्जुन सिंह सिंह वालिया से मिले. जानकारी हासिल की आैर हर संभव सहयाेग का भराेसा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




