चाइबासा : घूस लेते बिजली विभाग के एसडीओ आलोक रंजन को एसीबी ने किया गिरफ्तार

संवाददाता चाईबासा एसीबी की टीम बिजली विभाग मनोहरपुर के एसडीओ आलोक रंजन को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. उसे जमशेदपुर ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि काटे गये बिजली कनेक्शन को फिर से जोड़ने व लोड बढ़ाने के एवज में आवेदन करने वाले लाभुक जूलियस दास […]
संवाददाता चाईबासा
एसीबी की टीम बिजली विभाग मनोहरपुर के एसडीओ आलोक रंजन को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. उसे जमशेदपुर ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि काटे गये बिजली कनेक्शन को फिर से जोड़ने व लोड बढ़ाने के एवज में आवेदन करने वाले लाभुक जूलियस दास से इस राशि की मांग की गयी थी.
पैसे नहीं देने के कारण बिजली विभाग के द्वारा उनके आवेदन पर कार्रवाई नहीं की जा रही थी. जिसके बाद लाभुक ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की थी. आज निगरानी की टीम ने जाल बिछाते हुए एसडीओ को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




