साकची, बिष्टुपुर समेत शहर की पार्किंग व फुटपाथ से हटेंगे 226 ठेले और खोमचे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2019 7:23 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर : साकची, बिष्टुपुर समेत शहर के पार्किंग स्थल व फुटपाथ से 226 ठेला व खोमचा को जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन हटाने की कार्रवाई शुरू करेगा. इसे लेकर बुधवार से यहां अक्षेस प्रशासन पहले अपने से पार्किंग स्थल में लगाये गये ठेला, खोमचा, दुकान, गुमटी व अन्य को हटाने को लेकर माइकिंग (लाउडस्पीकर) से सूचना प्रसारित […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : साकची, बिष्टुपुर समेत शहर के पार्किंग स्थल व फुटपाथ से 226 ठेला व खोमचा को जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन हटाने की कार्रवाई शुरू करेगा. इसे लेकर बुधवार से यहां अक्षेस प्रशासन पहले अपने से पार्किंग स्थल में लगाये गये ठेला, खोमचा, दुकान, गुमटी व अन्य को हटाने को लेकर माइकिंग (लाउडस्पीकर) से सूचना प्रसारित करेगा.
इसके लिए अवैध ठेला, खोमचा, दुकान, गुमटी व अन्य को आगामी तीन दिनों को मोहल्लत भी देगा. इसके बाद पार्किंग स्थल से नहीं हटने वालों पर नगर पालिका एक्ट के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जायेगी.
पार्किंग स्थल से हटने के लिए तीन दिन की मोहलत
साकची, बिष्टुपुर समेत शहर के पार्किंग स्थल व फुटपाथ से ठेला-खोमचा को हटाने के लिए बुधवार से माइकिंग की जायेगी. उन्हें अपने से पार्किंग स्थल से हटाने की तीन दिनों की पहले मोहलत दी जायेगी, फिर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की जायेगी.
कृष्ण कुमार, विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस.
ये हैं विकल्प
शहर के प्रस्तावित वेंडिंग जोन में फुटपाथी दुकानों को शिफ्ट किया जायेगा. हालांकि इसके लिए नगर निकाय द्वारा फुटपाथी दुकानदारों को शहरी विकास के सर्वे में नाम शामिल होने के साथ अक्षेस प्रशासन की ओर से दिया पहचान पत्र होना अनिर्वाय है.
कहां-कहां है अतिक्रमण
साकची जेएनएसी कार्यालय से हावड़ा ब्रिज तक रोड के समीप 150 ठेला-खोमचा है. वहीं साकची डालडा लाइन, अग्रवाल बुक स्टोर्स से झंडा चौक, बाटा चौक से झंडा चौक के समीप दर्जनों ठेला- खोमचा है.
एन रोड बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय के समीप रोड के किनारे 55 ठेला-खोमचा है. वहीं बिष्टुपुर चर्च के समीप पांच ठेला-खोमचा व आर रोड के समीप 15 गैरेज-दुकान हैं.
कदमा बाजार मेन रोड के समीप 11 ठेला-खोमचा व गुमटी है.
ठेकेदारों ने रिपोर्ट सौंपी
शहर के पार्किंग स्थल से अवैध रूप से लगाये जा रहे ठेला, खोमचा, गुुमटी व दुकान लगाने के संबंध में पार्किंग ठेकेदारों ने जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन को रिपोर्ट दी है. इसमें अवैध अतिक्रमण की फोटो भी शामिल है. पार्किंग ठेकेदारों में ओझा एंड कंपनी, शैल्य इंजीनियरिंग, शिवा कंस्ट्रक्शन व शाही कंपनी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










